Technology, पैरालिसिस के मरीजों के लिए वरदान बनेगी यह तकनीक: बिना छुए-बोले चलेगा कंप्यूटर, मस्क ने बताए न्यूरालिंक के फीचर – Think Communicate: Elon Musk Announces Neuralink First Product Telepathy With Grok Integration — INA

सार
एलन मस्क ने न्यूरालिंक के पहले प्रोडक्ट की जानकारी साझा की है। इसकी मदद से लोग सिर्फ सोचकर कंप्यूटर और दूसरे इंसानों से बात कर सकेंगे। मस्क ने दावा किया कि भविष्य में यह तकनीक पैरालिसिस से जूझ रहे लोगों को हाथ-पैर चलाने में भी मदद कर सकती है। इसी के साथ कंपनी स्पीच इंपेयरमेंट वाले लोगों के लिए नए फीचर्स और ग्राेक इंटीग्रेशन पर भी काम कर रही है।
सोचिए, आपको कंप्यूटर चलाने या किसी से बात करने के लिए न तो कीबोर्ड की जरूरत पड़े और न ही बोलने की। आप सिर्फ अपने दिमाग में सोचें और कंप्यूटर आपकी बात समझ जाए। एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक कुछ ऐसी ही तकनीक पर काम कर रही है। मस्क ने कंपनी के पहले प्रोडक्ट टेलीपैथी के बारे में नई जानकारी भी साझा की है। उनका कहना है कि इसकी मदद से लोग सिर्फ सोचकर कंप्यूटर और दूसरे इंसानों से तेज रफ्तार में बातचीत कर सकेंगे।
न्यूरालिंक का पहला प्रोडक्ट टेलीपैथी क्या है?
पैरालिसिस से जूझ रहे लोगों के लिए कैसे होगा मददगार?
- मस्क का कहना है कि कंपनी आने वाले वर्षों में दिमाग के मोटर और सेंसरी एरिया से निकलने वाले सिग्नल को शरीर के अंगों तक पहुंचाने के लिए काम कर सकती है। उन्होंने लिखा कि उम्मीद है कि कुछ वर्षों में हम दिमाग के मोटर और सेंसरी एरिया से सिग्नल को अंगों तक भेज पाएंगे, जिससे लोग फिर से अपने हाथों का इस्तेमाल कर सकेंगे और चल सकेंगे।
- मस्क के इस बयान के अनुसार, न्यूरालिंक का लक्ष्य भविष्य में इन सिग्नल को शरीर के अंगों तक पहुंचाने की तकनीक विकसित करना है। हालांकि, अभी यह सिर्फ संभावना है और इसे हासिल करने के लिए . रिसर्च और टेस्टिंग की जरूरत हो सकती है।