UP News: ‘ज्यादा महिलाओं को टिकट देंगे’, अखिलेश बोले- MLC चुनाव में 50 जिलों में हारी है BJP – INA

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में पांच सीटें जीतने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. अखिलेश ने वाराणसी में बीजेपी के प्रदर्शन को डबल इंजन को डबल जीरो करार दिया. उन्होंने कहा कि जो लोग डबल इंजन और कई इंजनों की बात करते थे, उन्हें वाराणसी की जनता ने इस बार जीरो दिया है. अखिलेश ने दावा किया कि बीजेपी 6 सीटों पर भले ही जीत गई हो, लेकिन उसे 50 जिलों में हार का सामना करना पड़ा है.
सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव में गड़बड़ी और मतगणना में देरी के आरोप भी लगाए. साथ ही 26 नवंबर को शिक्षकों के लिए विशेष योजनाओं वाला घोषणा पत्र लाने का ऐलान किया. अखिलेश ने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी बीजेपी से ज्यादा महिलाओं को टिकट देगी. अमित शाह के अंगद के पैर वाले बयान पर भी अखिलेश ने तंज कसा और कहा कि बड़ी देर कर दी मेहरबान आते-आते.
MLC चुनाव के विजेताओं को बधाई
विधान परिषद चुनाव में जीत के बाद अखिलेश यादव ने सबसे पहले सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी. उन्होंने मान सिंह यादव, आशुतोष सिन्हा, लाल बिहारी यादव, कांति सिंह और आकाश अग्रवाल का नाम लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं. अखिलेश ने मतदाताओं के साथ उन कार्यकर्ताओं और नेताओं का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने मतदान और मतगणना के दिन संघर्ष किया. अखिलेश ने कहा कि चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिस बहादुरी के साथ मुकाबला किया, उसके लिए वह सभी के आभारी हैं. उन्होंने आकाश अग्रवाल की जीत को खास तौर पर याद किया.
वाराणसी में डबल इंजन को डबल जीरो
अखिलेश यादव ने वाराणसी में बीजेपी की हार को लेकर खास तौर पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो लोग डबल इंजन और कई इंजनों की बात करते थे, उन्हें वाराणसी की जनता ने इस बार डबल जीरो दिया है. अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि गिनती में भले ही 6 सीटें हों, लेकिन बीजेपी 50 जिलों में हारी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग नतीजे आने के बाद धूमधाम की तैयारी कर रहे थे, लेकिन धूमधाम करने वाले धड़ाम से गिर गए. अखिलेश ने दावा किया कि व्यापारी, समाज के अलग-अलग वर्ग, कायस्थ और वैश्य समाज के लोग सपा के साथ जुड़े.
काशी डूब जाए, लेकिन गोरखधंधा बंद न हो- अखिलेश
अखिलेश यादव ने वाराणसी और गोरखपुर-फैजाबाद सीटों के नतीजों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि संजयन त्रिपाठी को हराने के लिए पूरी ताकत लगा दी गई. अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि काशी डूब जाए, लेकिन हमारा गोरखधंधा बंद न हो. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिस तरह की चाल चल रहे हैं, जनता उसे समझ रही है. अखिलेश ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री को अब सोचना होगा कि वह एक्सप्रेसवे से जाएंगे या ट्रेन से वापस जाएंगे. उन्होंने बीजेपी के भीतर की कथित गुटबाजी पर भी टिप्पणी की.
चुनाव आयोग पर बेईमानी का आरोप
अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और प्रशासन पर चुनाव में गड़बड़ी कराने के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने जो गड़बड़ी की, वह अब दस्तावेजों में दर्ज है. अखिलेश के मुताबिक, समाजवादी पार्टी 2022 से ही चुनाव में बेईमानी की बात कह रही है. उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने 18 हजार शिकायतें की थीं और 8 हजार एफिडेविट भी दिए थे. अखिलेश ने नंदलाल निषाद के कथित फर्जी हस्ताक्षर और दशरथ से 135 फॉर्म भरवाए जाने का आरोप भी लगाया.
अखिलेश यादव ने कहा कि नंदलाल निषाद के फर्जी हस्ताक्षर किए गए और उसके बाद कार्रवाई हुई. अखिलेश ने प्रशासन पर चुनाव लूटने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब सुनने में आ रहा है कि कई अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है. उन्होंने वोटर लिस्ट को आधार कार्ड से लिंक करने और मेटल के आधार कार्ड बनाने की मांग भी उठाई.
महिलाओं को ज्यादा टिकट देगी सपा
अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवारों को लेकर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मुकाबले ज्यादा महिलाओं को टिकट देगी. अखिलेश ने आरोप लगाया कि महिला शिक्षकों ने इस चुनाव में बीजेपी के खिलाफ मतदान किया. उनके मुताबिक, स्कूल बंद करने और शिक्षकों की संख्या कम करने जैसे मुद्दों से महिला मतदाताओं में नाराजगी रही.
महिला आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी को घेरते हुए अखिलेश ने कहा कि जो बिल पास हो गया, उसे लागू नहीं किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने अपनी महिला नेताओं से सांसदों के घरों के बाहर प्रदर्शन कराया, लेकिन महिला आरक्षण को लागू नहीं किया.
26 नवंबर को शिक्षकों के लिए घोषणा पत्र
अखिलेश यादव ने शिक्षक और स्नातक क्षेत्र के मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए 26 नवंबर को पार्टी का घोषणा पत्र लाने की बात कही. उन्होंने कहा कि इस घोषणा पत्र में शिक्षकों के लिए सबसे ज्यादा योजनाएं होंगी. अखिलेश ने कहा कि अभी शिक्षक और स्नातक मतदाताओं ने सपा को चुनाव जिताया है, लेकिन आने वाले समय में जब आम जनता बीजेपी के खिलाफ निकलेगी, तब इससे भी बड़ी जीत मिलेगी. उन्होंने विधान परिषद में सपा की संख्या बढ़ने का जिक्र करते हुए कहा कि जब किसी पार्टी का ग्राफ ऊपर जाता है, तो वह ऊपर ही जाता है.
स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी साफ किया रुख
स्वामी प्रसाद मौर्य को यूपी INDIA गठबंधन में शामिल किए जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने साफ कहा कि वह समाजवादी पार्टी के गठबंधन में शामिल नहीं होंगे और उनकी सीटों की गिनती में भी उन्हें शामिल नहीं किया जा सकता. वहीं, अखिलेश ने बताया कि वह 1 नवंबर को INDIA गठबंधन की महा रैली में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि खराब मौसम की वजह से वह आज रैली में नहीं जा सके.
‘ज्यादा महिलाओं को टिकट देंगे’, अखिलेश बोले- MLC चुनाव में 50 जिलों में हारी है BJP
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,