देशभर में 25 जनवरी से 28 फरवरी के बीच जनगणना:इस बार 40 सवाल पूछे जाएंगे; 1931 के बाद पहली बार जाति का डेटा भी शामिल होगा- INA NEWS

पूरे देश में जनगणना का दूसरा और सबसे अहम फेज- जनसंख्या गणना 25 जनवरी से शुरू होने जा रही है। यह 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। इस बार 40 सवाल पूछे जाएंगे। सबसे बड़ी बात 95 साल बाद, 1931 के बाद पहली बार देश में जाति की गिनती हो रही है। पहला फेज हाउस-लिस्टिंग जून 2026 में पूरा हो चुका है। सरकार की अधिसूचना के मुताबिक 10 से 24 जनवरी 2027 तक आप खुद पोर्टल पर डेटा भर सकते हैं। ये भारत की पहली डिजिटल जनगणना है। सरकार के अनुसार, बर्फबारी वाले और चुनाव वाले राज्यों को छोड़कर, पूरे देश में जनगणना कराई जाएगी। रेफरेंस डेट 1 मार्च 2027 को 00:00 बजे होगी। मणिपुर, गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड को छोड़कर पूरे देश में होगी, क्योंकि यहां 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। बर्फबारी वाले क्षेत्रों – लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में जनगणना नहीं होगी। कहां-कहां होगी जनगणना और कहां नहीं खबर अपडेट हो रही है….
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |