Sport : हैमिल्टन में खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का पांचवा टी20I मैच, यहां आखिरी बार टीम इंडिया ने सुपर-ओवर में जीता था मैच #INA

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज अब अपने आखिरी मुकाम पर पहुंच चुकी है. सीरीज का पांचवा और आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज अपने नाम कर चुकी है. हालांकि, भारतीय टीम का न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने का सपना टूट गया है, क्योंकि चौथे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर सीरीज को 3-1 कर दिया है. अब पांचवा मैच हैमिल्टन में खेला जाएगा, जिसमें फैंस को एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मैच देखने की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं कि हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड कैसा है.

सेडन पार्क पर होगी टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा

हैमिल्टन का सेडन पार्क मैदान हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है, जहां की छोटी बाउंड्री और सपाट पिच पर बड़े स्कोर बनता है. इस मैदान पर टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड मिला-जुला रहा है, जिसमें भारत ने कड़ी टक्कर दी है. यहां भारत ने 2 टी20 मैच खेला है, जिसमें से एक में जीत और एक में हार मिली है. फैंस को याद होगा कि इसी मैदान पर साल 2020 में रोहित शर्मा ने ऐतिहासिक सुपर ओवर में लगातार 2 छक्के जड़कर भारत को रोमांचक जीत दिलाई थी. इस बार भी श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दोहराने के इरादे से उतरेगी.

न्यूजीलैंड की घरेलू मैदान पर पलटवार की तैयारी

घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए मिशेल सेंटनर की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड टीम इस आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है. कीवी टीम के पास फिन एलन और ग्लेन फिलिप्स जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो सेडन पार्क की छोटी बाउंड्री का पूरा फायदा उठा सकते हैं. वहीं उनके गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजी क्रम को रोकने के लिए खास रणनीति के साथ मैदान पर उतरेंगे.

3-1 से टीम इंडिया सीरीज में है आगे

इस सीरीज में टीम इंडिया 3-1 से आगे है. शुरुआती 3 मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने 3-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया था. हालांकि, चौथे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने मजबूती से वापसी की और भारत को 87 रनों से हराकर एक बड़ी जीत अपने नाम कर ली. अब इस आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम एक बार फिर जीत की राह पर लौटना चाहेगी, वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम भी अपनी पुरानी गलतियों को सुधारते हुए इस अंतिम मैच को जीतकर सीरीज का अंत शानदार अंदाज में करने के इरादे से उतरेगी.

ऐसी हैं दोनों टीमों का स्क्वाड

न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे

भारतीय टीम: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, इशान किशन, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव

यह भी पढ़ें:  ये हैं एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में 2 भारतीय शामिल

हैमिल्टन में खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का पांचवा टी20I मैच, यहां आखिरी बार टीम इंडिया ने सुपर-ओवर में जीता था मैच





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button