UP News: एक साल पहले की लव मैरिज, अब करवा चौथ पर प्रेमी संग होटल में मिली पत्नी; पति ने बुला ली पुलिस – INA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में करवा चौथ के दिन एक तरफ सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं, तो दूसरी तरफ बरेली में एक पति अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ होटल में पकड़ने पहुंच गया. पत्नी को प्रेमी के साथ होटल के कमरे में देखकर पति ने खुद पुलिस बुला ली. पुलिस ने कमरा खुलवाया तो दोनों अंदर मिले. इसके बाद पति-पत्नी और प्रेमी कोतवाली पहुंच गए. यहां पत्नी ने पति के साथ रहने से इनकार करते हुए प्रेमी के साथ जाने की जिद पकड़ ली.

मामला बरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र का है. बदायूं निवासी युवक ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था. दोनों का एक बच्चा भी है. पति का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा. वह लगातार किसी दूसरे युवक से फोन पर बात करती थी. इस बात को लेकर घर में आए दिन झगड़ा होता था. जब पति ने पत्नी से प्रेमी के बारे में सवाल किया तो उसने सबूत दिखाने की बात कह दी.

प्रेमी के साथ थी पत्नी

पति के मुताबिक, पत्नी पिछले करीब दो महीने से मायके में रह रही थी. करवा चौथ वाले दिन वह किसी काम से बरेली आया था. इसी दौरान उसकी नजर बरेली जंक्शन के पास पत्नी पर पड़ी. पत्नी एक युवक के साथ थी. पति को पहले से शक था, इसलिए वह दोनों के पीछे लग गया. आरोप है कि दोनों ने कई होटलों में कमरा तलाश किया, लेकिन बात नहीं बनी. इसके बाद दोनों जंक्शन के पास सरन हॉस्पिटल के बराबर स्थित एक होटल में पहुंच गए.

यहां पति ने देर किए बिना पुलिस को फोन कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंची और होटल का कमरा खुलवाया तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिली. पुलिस दोनों को पकड़कर शहर कोतवाली ले आई.

जिद पर अड़ी पत्नी

पति को उम्मीद थी कि पत्नी उसके साथ घर लौटेगी, लेकिन कोतवाली पहुंचने के बाद पत्नी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई. पति का कहना है कि उसने पत्नी से प्रेम विवाह किया था और उसे कभी धोखा मिलने की उम्मीद नहीं थी. अब जब पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती तो वह भी उसे अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं है. पति ने पत्नी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. उसका कहना है कि पत्नी कई बार उसका गला दबाकर जान लेने की कोशिश कर चुकी है. इतना ही नहीं उसे नीले ड्रम में मारकर रखने की भी धमकी दे चुकी है.

एक साल पहले की लव मैरिज, अब करवा चौथ पर प्रेमी संग होटल में मिली पत्नी; पति ने बुला ली पुलिस


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button