खबर शहर , Agra News: अरिंद नदी के पुल निर्माण की धीमी गति से परेशानी – INA

घिरोर। कुरावली- घिरोर मार्ग स्थित फैजपुर गांव के समीप अरिंद नदी पुल का निर्माण के 8 माह पहले कार्य शुरू हुआ। कार्य की धीमी गति से लोगों को परेशानी हो गई है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाने की मांग की है।
ग्रामीण प्रमोद चौहान का कहना है कि धीमी गति होने से लोगों को परेशानी हो रही है। बारिश के मौसम में लोगों का निकला मुश्किल हो जाता है। मई और जून माह में पानी भी नहीं आया था। इसके बाद भी धीमी गति से निर्माण कार्य हो रहा है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। इस मौके पर प्रदीप चौहान, दिनेश सिंह, प्रमोद कुमार, विजेंद्र कुमार, मोहित कुमार, नीरज, कमलेश, राधे आदि मौजूद रहे।
नदी में पानी होने के कारण कार्य बंद चल रहा था। अब पानी कम हुआ है, लगभग एक सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
दिनेश चंद, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग