Sport : 'हम बॉल से कमजोर रहे…' न्यूजीलैंड से मिली करारी हार पर श्रेयस अय्यर का बयान वायरल, जानिए किन प्लेयर्स को ठहराया दोषी #INA

Shreyas Iyer Statement : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों ऑकलैंड में खेले जाए चौथे टी20 मैच में करारी हार मिली है. न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रनों से हरा दिया है. इस सीरीज को पहले ही टीम इंडिया जीत चुकी है लेकिन अब सीरीज 3-1 पर पहुंच चुकी है. इस हार में भारत के पांच मैचों की सीरीज को क्लीन स्पीव करने के सपने को तोड़ दिया है. इस हार के भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान दिया है. अय्यर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान किन खिलाड़ियों को इस हार के लिए जिम्मेदार बताया है और किसकी जमकर तारीफ की है. आइए जानते हैं.
हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
श्रेयस अय्यर ने कहा कि, ‘हम बॉल से कमजोर रहे, उन्होंने बैटिंग PP में मोमेंटम हासिल किया, कुछ बॉलर्स को रोकने की कोशिश की, लेकिन ग्लेन फिलिप्स को शाबाशी, उन्होंने शानदार पारी खेली. यह सोचना जरूरी है कि हम कहां वापसी कर सकते हैं. हैमिल्टन जा रहे हैं, बीच में सिर्फ एक दिन है, हमें ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाना होगा और उन चीजों को देखना होगा जिन्हें हम बेहतर कर सकते हैं. हमें डाइमेंशन के बारे में पता था, कुछ प्लेयर्स यहाँ पहली बार खेल रहे हैं और उन्हें एडजस्ट करने में थोड़ा समय लगता है. कुछ एग्जिक्यूशन को समझने में समय लगता है और मुझे यकीन है कि वे अगले गेम में अच्छी वापसी करेंगे’.
Shreyas Iyer said, “we fell short with the ball, they got the momentum in the batting Powerplay, tried . squeeze in some bowlers, but kudos . Glenn Phillips, he played an outstanding knock”. pic.twitter.com/hReqvtaQM5
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 30, 2026
इस मुकाबले का हार की ठिकरा कप्तान श्रेयस अय्यर ने इनडायरेक्ट तौर पर गेंदबाजों पर फोड़ दिया है, जो मैच के हालत को देखते हुए ठीक भी लगाता है क्योंकि इंडियन क्रिके टीम के गेंदबाजों में मुकाबले में कुल 259 रन लुटाए. मयंक यादव को छोड़ दें तो, टीम इंडिया के अन्य गेंदबाज विकेट लेने के लिए भी तरसते हुए नजर आए. इस मुकाबले कप्तान श्रेयस अय्यर 11 बॉल में 4 चौकों के साथ 22 रन बनाकर मुश्किल वक्त में टीम को छोड़कर खुल पवेलियन लौट गए.
New Zealand win by 87 runs in Auckland.
Our focus shifts . the 5th T20I in Hamilton on Sunday.
Scorecard ▶️ https://t.co/fx264c9iLe#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/mZccr7XMfl
— BCCI (@BCCI) October 30, 2026
न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रनों से हराया
इस मैच की बात करें तो, टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस टॉस जीता और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर को पहले बैटिंग के लिए न्योता दिया. न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में पहली पारी में 20 ओवर 7 विकेट पर 259 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया. ये न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के टी20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है. इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने 49 बॉल 6 चौके और 10 छक्कों के साथ 107 रन बनाए. वहीं माइकल ब्रेसवले ने 25 बॉल में 4 चौके और 6 छक्कों के साथ 65 रन बनाए. भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट मयंक यादव ने चटकाए, उन्होंने कुल 3 विकेट हासिल किए.
New Zealand secure a dominant victory over India in the fourth T20I 👊
📝: https://t.co/moLceyPC8o pic.twitter.com/kLQkQsa0qM
— ICC (@ICC) October 30, 2026
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडियन क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 172 रन बना पाई और 87 रनों से मैच हार गई. भारत के लिए इस मुकाबले में कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन तिलक वर्मा ने बनाए. उन्होंने 35 बॉल में 1 चौके और 3 छक्कों के साथ 35 रनों की पारी खेली. उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 27, श्रेयस अय्यर ने 22, नीतीर रेड्डी ने 21 और नमन धीर ने 28 रनों का योददान दिया. न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट जैकब डफी ने लिए. उन्होंने 4 भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.
ये भी पढ़ें : 6,6,6,6,6,6,6,6,6… ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ जड़ दिया तूफानी शतक, बने ऐसा करने वाले पहले कीवी बल्लेबाज
'हम बॉल से कमजोर रहे…' न्यूजीलैंड से मिली करारी हार पर श्रेयस अय्यर का बयान वायरल, जानिए किन प्लेयर्स को ठहराया दोषी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,