खबर शहर , Agra News: रास्ते में रोककर तीन भाइयों की पिटाई – INA

आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र में काम पर जा रहे सदाशिव की तीन भाइयों ने पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए उनके दो भाइयों को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जगदीशपुरा निवासी हरिओम ने प्राथमिकी दर्ज कराई। हरिओम ने बताया कि 17 अक्तूबर को सुबह 10 बजे विष्णु, अटल और सूरज ने उनके भाई सदाशिव को पीटा। बीचबचाव करने पहुंचे हरिओम के सिर-पीठ पर डंडे से चोट आई, अनिल के हाथ में भी चोट लगी। आरोपियों ने गालीगलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



Credit By Amar Ujala

Back to top button