Sport : IND vs NZ ODI सीरीज में क्या बदल जाएगा चैनल या सोनी पर ही देख पाएंगे मुकाबले? जानें किस ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग #INA

IND vs NZ ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज का शुरुआत आज से सिर्फ एक दिन बनाद होने वाली है. इस सीरीज में टीम इंडिया में वो खिलाड़ी लौटने वाले हैं, जो टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे. इन खिलाड़ियों में विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल और केएल राहुल जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों का नाम दर्ज हैं. ये सभी खिलाड़ी वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की सरजमीं पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. उससे पहले आप सभी फैंस के मन में सवाल होगा कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की सीरीज का लाइव प्रसारण किस चैनल पर किया जाएगा और इस सीरीज की लाइव स्टीमिंग किसी ऐप पर होगी. तो आइए आज इसके बारे में जानते हैं. 

कब और कहां होगा भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे मैच 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच बुधवार को खेला जाने वाला है. भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 4 नवंबर को पहला वनडे मैच खेलने वाली है. इन दोनों टीमों के बीच होने वाला पहला वनडे मैच ऑकलैंड में खेला जाने वाला है. शुभमन गिल की कप्तानी में पहला वनडे मैच टीम इंडिया ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेलने वाली है. आइए इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स के बारे में जानते हैं.

किस चैनल पर होगा भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का प्रसारण

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के सभी मैचों का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होने वाला है. भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्टस 3 पर हिंदी में देखने के लिए मिलेगा. इसके अलावा सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल अलग-अलग भाषाओं में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के सभी मैचों का प्रसारण होगा.

किस ऐप पर होगी भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर को खेले जाने वाला मैच भी सोनी लिव ऐप पर आप देख पाएंगे. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आपको सोनी लिव ऐप की बेवसाइड पर भी देख पाएंगे.

भारत और न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल 

मैच

तारीख

दिन

मुकाबला

वेन्यू

पहला वनडे

4 नवंबर 2026

बुधवार

भारत vs न्यूजीलैंड

ईडन पार्क, ऑकलैंड

दूसरा वनडे

7 नवंबर 2026

शनिवार

भारत vs न्यूजीलैंड

एचएनआरवाई स्टेडियम, वेलिंगटन

तीसरा वनडे

10 नवंबर 2026

मंगलवार

भारत vs न्यूजीलैंड

सेडन पार्क, हैमिल्टन

चौथा वनडे

13 नवंबर 2026

शुक्रवार

भारत vs न्यूजीलैंड

बे ओवल, माउंट माउंगानुई

पांचवां वनडे

15 नवंबर 2026

रविवार

भारत vs न्यूजीलैंड

बे ओवल, माउंट माउंगानुई

टीम इंडिया का वनडे स्क्वाड

पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारत का स्क्वाड – शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले वनडे के लिए), औकिब नबी.

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत का स्क्वाड –  श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान/विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र  (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.

ये भी पढ़ें : ‘उन्हें अच्छा खेलने की जरूरत है…’ दिग्गज ने साधा श्रेयस अय्यर पर निशाना, अभिषेक और संजू से तुलना कर बोली ये बड़ी बात

IND vs NZ ODI सीरीज में क्या बदल जाएगा चैनल या सोनी पर ही देख पाएंगे मुकाबले? जानें किस ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button