Sport : KING का जलवा! न्यूजीलैंड में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये 10 बड़े रिकॉर्ड, सचिन, पोंटिंग सबको छोड़ेंगे पीछे #INA

Virat Kohli: 4 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने वाली. सीरीज में एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा मैदान पर उतरेंगे. अब जब ये बड़े खिलाड़ी एक्शन में लौटेंगे, तो जाहिर सी बात है कि मैदान पर रिकॉर्ड्स की बारिश होगी. इस सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर एक, दो या तीन नहीं बल्कि 10 रिकॉर्ड हैं, जिसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं. जी हां, यहां आपको हम बताएंगे कि न्यूजीलैंड दौरे पर विराट कोहली कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड बनाने वाले हैं…

सबसे ज्यादा लिस्ट ए शतकों से एक शतक दूर

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मौजूदा समय में लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से सचिन तेंदुलकर के बराबर हैं. सचिन और विराट, दोनों ने ही 60-60 सेंचुरी लगाई हैं. ऐसे में अब न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज में विराट अगर एक शतक भी लगाते हैं, तो वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

ODI चेज में सबसे ज्यादा रनों से 54 रन दूर

क्रिकेट की दुनिया में चेज मास्टर के नाम से मशहूर विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए अब तक 175 मैचों की 168 पारियों में 8667 रन बनाए हैं. अब कोहली के पास चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका है. इसके लिए उन्हें महज 54 रनों की दरकार है.

नंबर 3 पर ODI में 13 हजारी बनने से 12 रन दूर

विराट कोहली वनडे में नंबर तीन की पोजीशन पर अब तक 305 पारियों में 12,988 रन बनाए हैं. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर पहले वनडे मैच में विराट कोहली सिर्फ 12 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह नंबर-3 की पोजीशन पर खेलते हुए 13 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. उनसे पहले ऐसा कोई दूसरा बल्लेबाज विश्व क्रिकेट में नहीं कर पाया है. 

ODI में टीम की जीत में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी टीम की विनिंग में सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग का नाम आता है. पोंटिंग ने इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम की जीत में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने 560 इंटरनेशनल मैचों में 217 पचास प्लस पारियां खेलीं, जिसमें से 167 टीम की जीत में आई.

SENA देशों के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर से एक अर्धशतक दूर

SENA देशों में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने के मामले में फिलहाल विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर काबिज है. ऐसे में अब न्यूजीलैंड दौरे पर यदि वह एक फिफ्टी प्लस स्कोर बनाते हैं, तो वह SENA देशों में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

न्यूजीलैंड के खलिाफ ODI में सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का शानदार मौका है. फिलहाल, कोहली 1897 रनों के साथ इस मामले में दूसरे स्थान पर काबिज हैं. जबकि, पहले नंबर पर 1971 रन के साथ पहले नंबर पर हैं. इसके लिए विराट को न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में कम से कम 75 रन बनाने होंगे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में 2 हजारी बनने से 103 रन दूर

विराट कोहली के पास न केवल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका है. बल्कि, उनके पास कीवी टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 2000 रन पूरे करने का भी शानदार मौका है. इसके लिए कोहली को अपकमिंग वनडे सीरीज में 103 रन बनाने होंगे.

 न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ एक्रॉस फॉर्मेट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का भी मौका है. विराट ने अब तक कीवी टीम के खिलाफ 3167 रन बनाए हैं. वहीं, मौजूदा समय में इस मामले में सचिन तेंदुलकर 3345 रन के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं. ऐसे में अब यदि न्यूजीलैंड दौरे पर विराट 179 रन बना लेते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वालों में 2 अर्धशतक दूर

रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बनने से सिर्फ 2 फिफ्टी ही दूर हैं. ऐसे में यदि 5 मैचों की वनडे सीरीज में अगर विराट 2 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने में कामयाब होते हैं, तो वह इस मामले में भी नंबर-1 बन जाएंगे.

350 कैच इंटरनेशनल कैच से 5 कैच दूर

विराट कोहली जितने अच्छे बल्लेबाज हैं, वह उतने ही कमाल के फील्डर भी हैं. विराट जब मैदान पर होते हैं, तो मुश्किल ही है कि कभी वह कोई कैच छोड़ते हो. अब न्यूजीलैंड दौरे पर विराट के पास फील्डिंग में भी एक बड़ा माइलस्टोन हासिल करने का मौका है. विराट ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 345 कैच लिए हैं. ऐसे में यदि वह कीवी टीम के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में अगर 5 कैच ले लेते हैं, तो वह 350 कैच पूरे कर लेंगे. 

ये भी पढ़ें: विराट कोहली-रोहित शर्मा को खेलते देखना है तो उठना पड़ेगा जल्दी, सुबह इतने बजे शुरू होगा पहला वनडे मैच? नोट कर लीजिए सही टाइमिंग

KING का जलवा! न्यूजीलैंड में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये 10 बड़े रिकॉर्ड, सचिन, पोंटिंग सबको छोड़ेंगे पीछे





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button