UP News: मेरठ में किडनैपिंग, आगरा में फिरौती और ‘पाताल’ में विक्टिम… 13 साल बाद क्यों चर्चा में ये कांड? – INA

मेरठ के सरधना में 13 साल पहले हुई एक किडनैपिंग की कहानी इस समय सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है. दरअसल, इस हाईप्रोफाइल और हैरतंगेज वारदात पर हाल ही में निर्माता निर्देशक राजकुमार हिरानी ने प्रीतम और पेड्रो नाम से एक वेब सीरीज भी बनाई है. इस फिल्म में अरशद वारसी और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में है. हालांकि इस सीरीज में वारदात की अधूरी कहानी ही दिखाई गई है. आइए हम आपको पूरी कहानी बताते हैं, जिसमें वारदात का वो रोमांचक हिस्सा भी शामिल है, जो फिल्माया ही नहीं गया.

यह हाईप्रोफाइल वारदात उत्तर प्रदेश के मेरठ में अगस्त 2013 का है. केस डायरी के मुताबिक मेरठ के सरधना में रहने वाले एक प्रतिष्ठित कारोबारी का अपहरण हुआ था. इस वारदात के बाद मेरठ से लखनऊ तक हड़कंप मच गया था. लोकल पुलिस के साथ ही यूपी एसटीएफ भी एक्टिव हो गई थी, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल रहा था. इसी बीच बदमाशों ने कारोबारी के ही नंबर से उनके परिवार को फोन किया और 2 करोड़ की फिरौती मांगी.

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ली फिरौती

बदमाशों ने फिरौती लेने के लिए आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे का लोकेशन तय किया था. इसमें शर्त रखी थी कि कारोबारी की पत्नी अकेले पूरी रकम लेकर आएंगी. उन दिनों आगरा एक्सप्रेसवे का काम चल रहा था. इसलिए लोकेशन पर पहुंचने के लिए काफी घूम कर जाना होता था. इस स्थान पर पहुंचना अपने आप में काफी कठिन काम था. बदमाशों के इस शर्त की जानकारी मिलने पर पुलिस ने प्रसिद्ध साइबर एक्सपर्ट अमित दुबे की मदद ली.

बदमाशों तक ऐसे पहुंची पुलिस

चूंकि बदमाशों का लोकेशन पुलिस ट्रैस नहीं कर पा रही थी और पुलिस के पास वक्त भी नहीं बचा था. ऐसे में अमित दुबे के कहने पर बदमाशों को फिरौती की रकम देने का फैसला हुआ. शर्त के मुताबिक कारोबारी की पत्नी यह रकम लेकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा पहुंची और फिर वहां से धीरे धीरे गाड़ी चलाते हुए बताई गई लोकेशन पर भी पहुंच गई. इधर, साइबर एक्सपर्ट अमित दुबे ने फिरौती वाले बैग में एक मोबाइल फोन साइलेंट करके छिपा दिया था, जिसका जीपीएस चालू था. पुलिस भी इसी लोकेशन के पीछा करते मौके पर पहुंच गई.

पुलिस को गच्चा देकर भागे बदमाश

वहां बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी से बैग तो ले लिया, लेकिन उन्हें शक हो गया और वह भागने लगे. पुलिस भी उनके पीछे लगी. काफी दूर तक इधर-उधर घुमाने के बाद बदमाश आगरा के एक हॉस्टल में घुस गए. पुलिस ने इस हॉस्टल को घेर तो लिया, लेकिन समस्या यह थी कि 500 से अधिक कमरों वाले इस चार मंजिले हॉस्टल में बदमाशों की तलाश कैसे हो. ऐसे में अमित दुबे ने बैग में छिपाए गए फोन पर कॉल किया और पुलिस वालों को हरेक कमरे पर नॉक करने और शोर मचाने के लिए कहा. इस प्रकार पुलिस बदमाशों तक पहुंच तो गई, लेकिन एनकाउंटर में दोनों बदमाश मारे गए.

मास्टरमाइंड तक ऐसे पहुंची पुलिस

इन बदमाशों के मोबाइल नंबर को खंगाला गया तो पता चला कि इन बदमाशों की मेरठ में रहने वाले किसी व्यक्ति से लगातार बात हो रही थी. इस इनपुट पर पुलिस वापस मेरठ पहुंची. यहां उस गांव को घेर लिया गया, जहां उस मोबाइल का लोकेशन मिला था. लेकिन यहां गांव वाले पुलिस के खिलाफ खड़े हो गए. गांव के प्रधान ने खुद पुलिस को वहां से चले जाने को कहा, बल्कि पुलिस को गांव की सीमा के बाहर तक छोड़ने भी आया. इसी दौरान साइबर एक्सपर्ट अमित दुबे ने देखा कि वो नंबर तो पुलिस के साथ साथ ही चल रहा है. इसके बाद गांव के प्रधान को पकड़ा गया. पता चला कि जिस नंबर से वह आगरा में मारे गए बदमाशों के संपर्क में था, उसे वाइब्रेशन मोड में डालकर अपनी पगड़ी में छिपा रखा था.

पाताल से रेस्क्यू हुआ कारोबारी

इसके बाद पुलिस ने प्रधान की अच्छी खातिरदारी की तो उसने ना केवल वारदात को कबूला, बल्कि पुलिस को उस स्थान तक ले गया, जहां कारोबारी को छिपाया गया था. यह स्थान खेतों के बीच में एक कुआं था. उस कुएं के अंदर एक खोह बनी थी और उस खोह के अंदर भी एक खोह थी. इस खोह में से 78 घंटे बाद कारोबारी को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया.

मेरठ में किडनैपिंग, आगरा में फिरौती और ‘पाताल’ में विक्टिम… 13 साल बाद क्यों चर्चा में ये कांड?


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button