Sport : 'उन्हें अच्छा खेलने की जरूरत है…' दिग्गज ने साधा श्रेयस अय्यर पर निशाना, अभिषेक और संजू से तुलना कर बोली ये बड़ी बात #INA

Shreyas Iyer : श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से 5 मैचों की टी20 सीरीज को 3-2 से जीत लिया. इस सीरीज में कप्तान अय्यर को जीत तो मिल गई लेकिन बतौर खिलाड़ी वो अपनी टीम के लिए असरदार प्रदर्शन करने में नाकाम साबित हुए. वो मुश्किल वक्त पर टीम के लिए अहम योगदान नहीं दे पाए. उनके बल्ले से फैंस जैसी पारियों की उम्मीद कर रहे थे, वो वैसी पारियां नहीं खेल पाए. अब इस सीरीज के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने अय्यर पर बड़ा बयान दिया है.
मांजरेकर ने श्रेयस अय्यर के लगातार निराशाजन प्रदर्शन पर बयान दिया है. उन्होंने अय्यर के बतौर बल्लेबाज टीम के लिए योगदान नहीं दे पाने के बारे में इशारा किया है. इसके साथ ही संजय मांजरेक ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों से भी कप्तान श्रेयस अय्यर की तुलना की है. उन्होंने अय्यर को लेकर क्या कहा है, आइए जानते हैं.
That winning feeling 🏆#TeamIndia Captain Shreyas Iyer @ShreyasIyer15 receives the #NZvIND T20I Series winner’s trophy from the High Commissioner of India . New Zealand, Her Excellency Ms Maunpuii Saiawi @MuanpuiiSaiawi 🙌 @IndiainNZ pic.twitter.com/2mBXgXXnI9
— BCCI (@BCCI) November 1, 2026
संजय मांजरेकर ने श्रेयस अय्यर पर दिया बड़ा बयान
संजय मांजरेकर ने कहा कि, ‘श्रेयस अय्यर को सच में अच्छा खेलने की जरूरत है, क्योंकि उन्हें बल्ले से कुछ रन बनाने की बहुत जरूरत है. अगर हम वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक हटा दें, तो उनके नंबर बहुत सपाट हैं. अगर आप इस बैटिंग ऑर्डर को देखें, तो ऊपर से नीचे तक टी20 के धुरंधर हैं, वह इस बैटिंग ऑर्डर में एक कमजोर कड़ी लगते हैं. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी 200 से ज्यादा की रफ्तार से खेल रहे हैं, जबकि वह लगभग 150 की रफ्तार से रन बनाते हैं. फर्क बहुत साफ है. उन्हें अब कुछ इरादे के साथ बैटिंग करने की जरूरत है’.
Sanjay Manjrekar on Shreyas Iyer’s form: 🗣️
“Shreyas Iyer really needs . pull up his socks, as he definitely & badly needs . score some runs with the bat. If we remove that hundred against the West Indies, his numbers are pretty flat. If you look at this batting order, there… pic.twitter.com/zyh2fgv7q0
— Saabir Zafar (@Saabir_Saabu01) November 1, 2026
मांजरेकर की मानें तो, श्रेयस अय्यर टीम के कप्तान हैं, उनका जिम्मेदारी लेकर खेलना और खुद रन बनाना टीम के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है. लेकिन वो जब से टीम इंडिया के कप्तान बने हैं, लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उनके बल्ले से वैसी पारियां नहीं जा रही हैं, जिनके लिए वो जाने जाते हैं. इसके साथ ही जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है. तब वो आउट होकर पवेलियन लौट जाते हैं.
श्रेयस अय्यर का सीरीज में रहा निराशाजनक प्रदर्शन
श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में 5 मैचों की 5 पारियों में सिर्फ 126 रन बनाए. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 50 रन रहा. उन्होंने सिर्फ 8 चौके और 6 छक्के लगाए. इस सीरीज के टॉप रन स्कोरर न्यूजीलैंड ग्लेन फिलिप्स रहे, जिन्होंने 341 रन बनाए. वहीं भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजी अभिषेक शर्मा हैं. जिन्होंने 197 रन बनाए.
श्रेयस अय्यर का टी20 इंटरनेशनल करियर
श्रेयस अय्यर ने 2017 से लेकर अब तक 77 मैचों की 73 पारियों में 1820 रन बना चुका हैं. उन्होंने 1 शतक और 11 अर्धशतक लगाया है. उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में औसत 31.37 और स्ट्राइक रेट 142.07 का रहा है. अय्यर ने 149 चौके और 69 छक्के भी लगाए हैं.
ये भी पढ़ें : विराट कोहली-रोहित शर्मा को खेलते देखना है तो उठना पड़ेगा जल्दी, सुबह इतने बजे शुरू होगा पहला वनडे मैच? नोट कर लीजिए सही टाइमिंग
'उन्हें अच्छा खेलने की जरूरत है…' दिग्गज ने साधा श्रेयस अय्यर पर निशाना, अभिषेक और संजू से तुलना कर बोली ये बड़ी बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,