UP News: पत्नी कहती थी- सारी प्रॉपर्टी मेरे नाम करो… मेरठ में BJP नेता के बेटे ने जहर खाया, मौत के बाद पिता को आया हार्ट अटैक – INA

उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीजेपी नेता राजीव गुप्ता के बेटे ने सुसाइड कर लिया. घरवालों का आरोप है कि पत्नी और ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से परेशान होकर युवक ने जहर खाकर जान दे दी. युवक ने यह कदम अपनी शादी की सालगिरह से ठीक एक दिन पहले उठाया. जान देने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें पत्नी और उसके परिवार पर धमकी देने और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए. बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता की तबीयत भी बिगड़ गई. उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.

मृतक की पहचान प्रवल के रूप में हुई है. वह मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र के पटेलपुरी निवासी राजीव गुप्ता का बेटा था. राजीव गुप्ता भाजपा के कंकरखेड़ा मंडल उपाध्यक्ष हैं. प्रवल गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था. करीब एक साल पहले उसकी शादी ऋषिनगर निवासी स्नेहा से हुई थी. बताया जा रहा है कि शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था. पिछले कुछ महीनों में यह विवाद बढ़ गया और दोनों परिवारों के बीच भी तनाव रहने लगा.

पत्नी ने पुलिस में की थी शिकायत

बताया गया कि शादी के कुछ समय बाद स्नेहा ने पुलिस में शिकायत दी थी. इसमें प्रवल पर दहेज मांगने, घरेलू हिंसा और उत्पीड़न करने के आरोप लगाए गए थे. इस मामले में पुलिस की ओर से दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराई जा रही थी.

शनिवार को प्रवल और उसके परिवार के सदस्यों को काउंसिलिंग के लिए पुलिस लाइन बुलाया गया था. आरोप है कि वहां मुकेश कुमार नाम के एक दारोगा ने प्रवल और उसके परिजनों के साथ अभद्रता की. हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

वीडियो में पत्नी और ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप

परिजनों के मुताबिक, प्रवल पत्नी और उसके परिवार की ओर से लगातार धमकी दिए जाने की बात कहता था. आरोप है कि उसे जेल भिजवाने की धमकी भी दी जा रही थी. पत्नी सारी प्रॉपर्टी अपने नाम करवाने की बात कहती थी. इन्हीं परिस्थितियों से परेशान होकर उसने कथित तौर पर एक वीडियो बनाया. इसमें उसने अपनी परेशानी बताई और पत्नी व ससुराल पक्ष पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए. इसके बाद उसने जहर खा लिया. हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बेटे की मौत के सदमे में पिता को आया हार्ट अटैक

प्रवल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. जवान बेटे को खोने का सदमा पिता राजीव गुप्ता बर्दाश्त नहीं कर सके. उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया. परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है.

परिवार में शादी की सालगिरह की खुशियां मनाने की तैयारी थी, लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले मातम छा गया. फिलहाल पुलिस युवक की मौत के कारणों, वीडियो में लगाए गए आरोपों और काउंसिलिंग के दौरान हुई कथित अभद्रता की जांच कर रही है.

पत्नी कहती थी- सारी प्रॉपर्टी मेरे नाम करो… मेरठ में BJP नेता के बेटे ने जहर खाया, मौत के बाद पिता को आया हार्ट अटैक


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button