Sport : शुभमन गिल न्यूजीलैंड में हासिल करेंगे ये खास माइलस्टोन, सचिन-सहवाग समेत इन दिग्गजों के क्लब में मारेंगे एंट्री #INA

Shubman Gill : भारतीय क्रिकेट टीम के 27 वर्षीय कप्तान शुभमन गिल अब न्यूजीलैंड में खेलते हुए नजर आएंगे. वो भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज में बतौर कप्तान और सलामी बल्लेबाज के तौर पर नजर आएंगे. गिल का हालिया प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए पिछले कुछ महीनों में बेहतरीन बल्लेबाजी की है. उन्होंने वनडे क्रिकेट में पहले अफगानिस्तान और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्ले के साथ धमाल मचाया था. अब गिल के पास मौका होगा कि, वो न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में फिर से तूफानी बल्लेबाजी करें और रनों का अंबार लगाएं. 

शुभमन गिल के पास न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट में रन बनाने के साथ-साथ एक खास माइलस्टोन हासिल करने का भी मौका होगा. वो भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा और विराट कोहली के खास क्लब में शामिल होना चाहेंगे. इसके लिए उन्हें इस सीरीज में कुछ ऐसा करना होगा, जिसकी उनसे भारतीय क्रिकेट फैंस उम्मीद कर रहे होंगे. गिल इस पांच मैचों की सीरीज में कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे. आइए जानते हैं.

शुभमन गिल के पास छक्कों का शतक लगाने का मौका

भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल के पास मौका होगा कि, वो वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए अपने 100 छक्के पूरे कर सकें. उन्होंने अब तक 70 वनडे मैचों की 69 पारियों में कुल 78 छक्के लगाए हैं. अब उन्हें अपना 100 छक्के पूरे करने के लिए कुल 22 छक्कों की जरूरत होगी. शुभमन गिल इस सीरीज में शुरुआत की 3 वनडे मैच खेलेंगे. इसके बाद बाकी दो मैचों में वो हिस्सा नहीं लेंगे. ऐसे में शुभमन गिल अगर 3 वनडे मैचों में कुल 22 छक्के लगा देते हैं. तो वो भारत के लिए वनडे क्रिकेट में छक्कों का शतक पूरा कर लेंगे. 

इस सीरीज में 100 छक्के पूरे करने के साथ ही शुभमन गिल सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो जाएंगे, जो टीम इंडिया के लिए वनडे क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा छक्के लगा चुके हैं. 

भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम हैं. उन्होंंने 381 छक्के लगाए हैं. उनके बाद इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी दूसरे नंबर पर हैं, जिनके नाम 222 छक्के दर्ज हैं. लिस्ट में तीसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 195 छक्के लगाए हैं. वहीं सौरव गांगुली 189 छक्कों के साथ इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं. टॉप-5 में विराट कोहली 181 छक्कों के साथ भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने हुए हैं.

क्रमांक

खिलाड़ी

मैच

पारियां

छक्के

1

रोहित शर्मा

291

283

381

2

एमएस धोनी

347

294

222

3

सचिन तेंदुलकर

463

452

195

4

सौरव गांगुली

308

297

189

5

विराट कोहली

317

305

181

6

युवराज सिंह

301

275

153

7

वीरेंद्र सहवाग

241

235

131

8

सुरेश रैना

226

194

120

9

केएल राहुल

101

91

85

10

अजय जडेजा

196

179

85

ये भी पढ़ें : विराट कोहली न्यूजीलैंड में हासिल करेंगे ऐतिहासिक उपलब्धि, सिर्फ 12 रन बनाकर ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज

शुभमन गिल न्यूजीलैंड में हासिल करेंगे ये खास माइलस्टोन, सचिन-सहवाग समेत इन दिग्गजों के क्लब में मारेंगे एंट्री





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button