खबर शहर , Agra News: दीपावली से पहले संविदा कर्मियों को मिला मानदेय – INA

सैंया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत सीएचओ, संगिनी, आशाओं एवं समस्त संविदा कर्मियों को मंगलवार को दीपावली से पहले माह सितंबर तक के लंबित मानदेय का भुगतान कर दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार भारती ने बताया कि संविदा कर्मियों को कई महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ था, जिससे कर्मचारी परेशान थे। सरकार के आदेश पर समस्त संविदा कर्मियों के माह सितंबर तक के मानदेय का भुगतान किया गया है।



Credit By Amar Ujala

Back to top button