यूपी – यूपी: धनतेरस से प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगा उपमा और हलवा, जोड़ा गया मेन्यू में; जानिए डिटेल – INA

प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को जाड़े में मिड-डे-मील में हलवा व उपमा भी दिया जाएगा। पूरक पोषाहार के रूप में हर शुक्रवार यह दिया जाएगा। धनतेरस से इसकी विधिवत शुरुआत होगी।

योजना के तहत हर महीने के पहले व तीसरे शुक्रवार को मीठा हलवा छात्रों को दिया जाएगा। वहीं दूसरे, चौथे और पांचवें शुक्रवार को बच्चों को उपमा (नमकीन हलवा) परोसा जाएगा।

पीएम पोषण योजना के तहत यह बच्चों को वितरित किया जाएगा। प्रदेश के कुल 1.33 लाख परिषदीय स्कूलों के 1.54 करोड़ बच्चों के मिड-डे-मील में इसे जाड़े में अतिरिक्त मेयनू के रूप में जोड़ा गया है। मिड-डे-मील प्राधिकरण ने इसके लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button