Crime- लुधियाना में रिश्तों का कत्ल: पहले बेटे को भेजा बाजार, फिर 12 इंच के चाकू से पत्नी को 30 वार गोदा -#INA

लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में रविवार देर शाम एनआरआई कमलदीप कौर की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी ने अपनी पत्नी के शरीर पर एक-दो नहीं बल्कि तीस वार कर उसे मौत के घाट उतारा। यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई।

तीन डॉक्टरों डॉ. मंदीप, अजय पाल और डॉ. पवनदीप कौर के बोर्ड ने मृतक कमलदीप कौर के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान उसके हाथ, पैर, पेट, सीने और दिल में गहरे घाव के निशान मिले। डॉक्टरों ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर पुलिस को सौंप दी है।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी राजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। आरोपी ने रसोईघर में रखे 12 इंच के चाकू से हमला किया था। हत्या के बाद उसने चाकू धोकर साफ किया और भाग निकला था।

पुरानी खींचतान थी

इस नृशंस हत्याकांड की पटकथा कई वर्ष पुरानी आपसी खींचतान से जुड़ी है। आरोपी राजिंदर सिंह पेशे से ड्राइवर है। वह अपनी पत्नी कमलदीप कौर के खुले विचारों पर शक करता था। 1996 में शादी के बंधन में बंधे इस दंपती के दो बेटे हैं। कमलदीप कौर ने बेटों की अच्छी परवरिश की थी और बड़े बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजा था। 

आरोपी पति की शक करने की आदत समय के साथ बढ़ती गई और वह लगातार पत्नी के चरित्र पर अंगुली उठाता था। हाल ही में बड़े बेटे की तबीयत बिगड़ने पर दोनों तीन महीने पहले विदेश गए थे। बीते 23 अक्तूबर को कमलदीप कौर भारत लौट आई और छोटे बेटे के साथ रहने लगी। आरोपी राजिंदर सिंह 29 अक्तूबर को वापस आया और घर पहुंचते ही उसने छोटे बेटे को बाजार भेजकर पत्नी पर चाकू हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।

Credit By Amar Ujala

Back to top button