Sport : दिल तोड़ दिया! रोहित शर्मा के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, ऑकलैंड में शून्य पर आउट होकर कर ली हरभजन सिंह की बराबरी #INA

Rohit Sharma : 39 वर्षीय रोहित शर्मा ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. हिटमैन के आउट होने के बाद मैदान पर मौजूद और दुनिया भर में मौजूद उनके फैंस का दिल टूट गया. क्योंकि उनके फैंस उन्हें न्यूजीलैंड की धरती पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में रनों का अंबार लगाते हुए देखना चाहते थे. वो चाहते थे कि, इस मैच में रोहित शर्मा अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज करें लेकिन उनके नाम रिकॉर्ड तो दर्ज हुआ है लेकिन बड़ा और बेहतरीन नहीं बल्कि एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है, जिसे रोहित शर्मा अपने नाम कभी भी नहीं करना चाहेंगे. तो रोहित के नाम कौन सा रिकॉर्ड जुड़ा है. आइए जानते हैं.   

दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंडियन कैप्टन शुभमन गिल ने टॉस जीता और कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया. इसके बाद अर्शदीप सिंह के चार और गुरनूर बराड़ के तीन विकेट के चलते भारत ने न्यूजीलैंडं को 40.2 ओवर में 10 विकेट पर 185 रनों पर रोक दिया. टीम इंडिया के लिए 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर आए. 

रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन

न्यूजीलैंड की ओर से पहला ओवर काइल जैमीसन डालने आए. उन्होंने टीम इंडिया की पारी के पहले ओवर की अंतिम बॉल पर रोहित शर्मा को शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया. रोहित इस मुकाबले में 6 बॉल खेले और अपना खाता भी नहीं खोल पाए. हिटमैन ओवर की अंतिम बॉल पर मिडऑफ को क्लियर करने के चक्कर में मिचेट सेंटनर को कैच थमा बैठे और इसके साथ ही 0 पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. रोहित के आउट होने के साथ उनके फैंस निराश हो गए.

रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में शून्य पर आउट होने के साथ ही रोहित शर्मा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय क्रिकेटर्स की लिस्ट में पूर्व इंडियन क्रिकेटर हरभजन सिंह की बराबरी कर ली है. इस मुकाबले में शून्य पर आउट होने के साथ ही रोहित शर्मा अपने वनडे करियर में 17 बार 0 पर आउट हो चुके हैं.

हरभजन सिंह भी वनडे क्रिकेट में 17 बार शून्य पर आउट हुए हैं. अब रोहित और हरभजन 17-17 बार शून्य पर आउट होने के बाद वनडे क्रिकेट में शून्य पर आउट होने वाले संयुक्त रूप से छठवें बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में टॉप पर भारत के पूर्व क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ है. श्रीनाथ वनडे क्रिकेट में 0 पर आउट होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं. वो अपने वनडे करियर में कुल 20 बार शून्य पर आउट हुए हैं. 

सबसे ज्यादा बार वनडे में डक (0) पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • सचिन तेंदुलकर: 20 डक (452 ​​इनिंग्स)
  • जवागल श्रीनाथ: 19 डक (121 इनिंग्स)
  • अनिल कुंबले: 18 डक (134 इनिंग्स)
  • युवराज सिंह: 18 डक (275 इनिंग्स)
  • विराट कोहली: 19 डक (305 इनिंग्स)
  • हरभजन सिंह: 17 डक (126 इनिंग्स)
  • रोहित शर्मा: 17 डक (283 इनिंग्स)
  • सौरव गांगुली: 16 डक (297 इनिंग्स)

ये भी पढ़ें : ‘मेरी गर्लफ्रेंड…’, अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट लेने के बाद अपनी GF को किया याद, जानें क्या-क्या कहा…

दिल तोड़ दिया! रोहित शर्मा के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, ऑकलैंड में शून्य पर आउट होकर कर ली हरभजन सिंह की बराबरी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button