Sport : विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, ये कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज, पोंटिंग-संगकारा सब रह गए पीछे #INA

Virat Kohli Record: न्यूजीलैंड के साथ ऑकलैंड में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. रोहित शर्मा पहले ही ओवर में आउट हो गए थे, तब विराट कोहली मैदान पर उतरे. जहां, उन्होंने चौके के साथ अपनी पारी की शुरुआत की. अपनी पारी में 12 रन बनाने के साथ ही विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है. वह नंबर-3 पर 13000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

विराट कोहली नंबर-3 पर 13000 रन बनाने वाले बने पहले बल्लेबाज

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे पहले वनडे मैच के दौरान अपनी पारी में 12 रन बनाते ही इतिहास रच दिया. वह वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13000 रन बनाने वाले भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मैच से पहले विराट ने वनडे में नंबर तीन की पोजीशन पर अब तक 305 पारियों में 12,988 रन बनाए थे और अब उन्होंने 13000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है.

सचिन तेंदुलकर ने नंबर-2 पोजीशन पर बनाए हैं 13 हजार रन

इसी के साथ आपको बता दें विराट कोहली एक बैटिंग पोजीशन पर 13000 रनों का आंकड़ा छूने वाले महज दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. विराट से पहले सचिन तेंदुलकर ने नंबर-2 बैटिंग पोजीशन पर वनडे क्रिकेट में 13 हजार रनों का आंकड़ा पार किया था. उनके नाम नंबर-2 बैटिंग पोजीशन पर 13685 रन दर्ज हैं.

29 रन पर नाबाद हैं विराट

न्यूजीलैंड के साथ ऑकलैंड में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में विराट कोहली 27 गेंद पर 29 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर डटे हुए हैं. उन्होंने अपनी पारी में अब तक 4 चौके लगाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 107.41 का रहा है. अब हर किसी को उम्मीद होगी कि विराट अपनी इस पारी को बड़ा बनाएंगे और शतक की ओर आगे बढ़ेंगे.

25 रन बनाने के साथ बनाएंगे एक और बड़ा रिकॉर्ड

क्रिकेट की दुनिया में चेज मास्टर के नाम से मशहूर विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए अब तक 176 मैचों की 168 पारियों में 8696* रन बना लिएए हैं. अब कोहली के पास चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका है. इसके लिए अब उन्हें सिर्फ 25 रनों की दरकार है. बता दें, फिलहाल वनडे क्रिकेट में चेज के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है. उन्होंने अपने वनडे करियर के दौरान 8720 रन बनाए थे. ऐसे में अब विराट का निशाना सचिन के इस बड़े रिकॉर्ड पर है.

ये भी पढ़ें: KING का जलवा! न्यूजीलैंड में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये 10 बड़े रिकॉर्ड, सचिन, पोंटिंग सबको छोड़ेंगे पीछे

विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, ये कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज, पोंटिंग-संगकारा सब रह गए पीछे





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button