Crime- कालपी अधिवक्ता हत्याकांड: एक लाख का इनामी मोनू मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली, ये सामान बरामद -#INA

उरई जिले में कालपी बार संघ अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार हत्याकांड के मुख्य आरोपी एक लाख रुपये के इनामी मोनू यादव उर्फ पवन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बुधवार देर रात करीब 2:45 बजे कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ के पास जोल्हूपुर-मदारीपुर जंगल में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई।



पुलिस की जवाबी फायरिंग में मोनू यादव के दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, स्वाट टीम और दो थानों की पुलिस आरोपी की तलाश में घेराबंदी कर रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे मोनू यादव ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायर किए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो गोलियां चलाईं, जो आरोपी के दोनों पैरों में लगीं।

Credit By Amar Ujala

Back to top button