UP News: दिवाली-छठ में कैसे जाएंगे घर? ट्रेनों में हो रही भारी भीड़, आसमान छूने लगा हवाई जहाज का किराया – INA

इस साल दिल्ली-मुंबई में रहे बड़ी संख्या में पूर्वांचलियों की दिवाली और छठ पूजा अपने गांव में करने की चाहत पर पानी फिरता नजर आ रहा. ट्रेनों में टिकट तो मिल नहीं रहा, हवाई जहाज का किराया भी आसमान छूने लगा है. ऐसे हालात में लोगों का इस बार समय से घर पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है. आलम यह है कि दिल्ली और मुंबई से यूपी-बिहार की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों में नो रूम हो चुका है.
वहीं मुंबई से पटना और वाराणसी जाने वाली फ्लाइट्स के किराए भी आसमान छू रहे हैं. 11 से 13 नवंबर के बीच मुंबई से पटना और मुंबई से वाराणसी का हवाई किराया 15 हजार से 22 हजार रुपये तक पहुंच गया है. ऐसे में आम यात्रियों के लिए हवाई सफर करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है. इसी प्रकार मुंबई से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है.
खड़े होने की भी नहीं मिल रही जगह
ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैं. जनरल कोच हो या स्लीपर क्लास, यात्रियों को बैठना तो दूर खड़े होने की भी जगह मुश्किल से मिल रही. हालात ऐसे हैं कि यात्री मजबूरी में खड़े-खड़े यात्रा करने को मजबूर हैं. स्टेशनों पर भी यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. इसके चलते जिन लोगों का रिजर्वेशन है, वो भी मुश्किल से अपनी कोच तक और कोच में घुस जाने के बाद अपने बर्थ तक पहुंच पा रहे.
दुबई से ज्यादा पटना का किराया
केसरी टूर्स & ट्रैवल्स कंपनी के एमडी शैलेश पाटिल के मुताबिक फ्लाइट की टिकट भी आसमान छू रही हैं. इस त्यौहारी सीजन में दुबई से ज्यादा महंगा पटना गोरखपुर और नॉर्थ के शहरों का टिकट हो गया है. ज्यादातर एयरलाइंस ने इन शहरों के लिए हवाई किराए में कई गुने का इजाफा किया है. इससे आम यात्रियों को काफी परेशानी हो रही.
दिवाली-छठ में कैसे जाएंगे घर? ट्रेनों में हो रही भारी भीड़, आसमान छूने लगा हवाई जहाज का किराया
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,