Sport : ODI इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड विराट कोहली ने किया अपने नाम, SENA देशों में ऐसा करने वाले बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज #INA

Virat Kohli: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक ऐसा ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं छू सका है. न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने 74 रनों की तूफानी पारी खेली. इस शानदार पारी की बदौलत उन्होंने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है. कोहली अब वनडे क्रिकेट के इतिहास में सभी SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में 50 से अधिक का बल्लेबाजी औसत रखने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं.

क्या है SENA देश और क्यों यह रिकॉर्ड है सबसे खास?

SENA देशों की पिचों पर तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है, जिससे एशियाई बल्लेबाजों के लिए यहां रन बनाना सबसे मुश्किल काम माना जाता है. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग और कुमार संगकारा जैसे दिग्गज भी इन चारों देशों में 50 का औसत बनाए रखने में कामयाब नहीं हो सके थे, लेकिन विराट कोहली ने इस नामुमकिन काम को मुमकिन कर दिखाया है. 

न्यूजीलैंड में 74 रनों की पारी खेलकर बनाया यह कीर्तिमान

इस मैच से पहले न्यूजीलैंड की धरती पर विराट कोहली का वनडे औसत 49.66 था. उन्हें इस खास क्लब में शामिल होने के लिए एक बड़ी पारी की जरूरत थी. ऑकलैंड में खेले गए इस वनडे मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने महज 51 गेंदों में 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से 74 रन ठोक दिए. इस पारी के बाद न्यूजीलैंड में उनका बल्लेबाजी औसत बढ़कर 51.53 हो गया और इसी के साथ उनका SENA देशों में 50+ का औसत का सपना भी सच हो गया.

SENA देशों में विराट कोहली के बेमिसाल आंकड़े

• साउथ अफ्रीका: 76.38 औसत
• न्यूजीलैंड: 51.53 औसत
• इंग्लैंड: 51.48 औसत
• ऑस्ट्रेलिया: 50.03 औसत

यह भी पढ़ें:  विराट कोहली-अर्शदीप सिंह ने किया सबसे शानदार प्रदर्शन, तो फिर अंशुल कंबोज कैसे बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’? जानें असली वजह

ODI इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड विराट कोहली ने किया अपने नाम, SENA देशों में ऐसा करने वाले बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button