Sport : 'हमें इसकी उम्मीद नहीं थी…' मिचेल सेंटनर ने पिच पर फोड़ा हार का ठिकरा, जानिए किन प्लेयर्स को ठहराया दोषी #INA

Mitchell Santner Statement : न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर को एक बार फिर से इंडियन क्रिकेट टीम के हाथों करारी हार मिली है. इस बार शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सेंटनर की सेना को रौंद दिया है. आज ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया है. ये मैच बारिश के बाधित रहा लेकिन इसमें जमकर चौके-छक्के भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बरसाए. अब न्यूजीलैंड की इस हार के बाद उनके कप्तान मिचेल सेंटनर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस हार के दोषी किन खिलाड़ियों को बताया है. आइए जानते हैं.

इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटरन टॉस हार गए थे. इसके बाद शुभमन गिल ने उनको पहले बैटिंग का न्योता दिया. न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 40.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 185 रन बनाए. टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 56 बॉल बाकी रहते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इस हार के बाद मिचेल सेंटनर टूट गए हैं, क्योंकि वो भारत से टी20 सीरीज भी हार गए थे. इस हार के बाद उन्होंने मैच प्रजेंटेशन के दौरान बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

मिचेल सेंटनर ने हार पर दिया बड़ा बयान

मिचेल सेंटनर ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि पिच में उम्मीद से ज्यादा बाउंस था और यह सामान्य से ज्यादा तेज थी. ईडन पार्क में बाउंस काफी तेज हो सकता है और बारिश के बाद यह अच्छी तरह से स्किड हो गई. बैकअप देने के लिए तेज गेंदबाज़ों को क्रेडिट जाता है’.

उन्होंने आगे कहा कि, ‘मुझे लगता है कि जब आप ईडन पार्क में उछाल से लड़ने की कोशिश करते हैं, तो यह काफी कठिन हो सकता है. जिस तरह से उन्होंने इसका थोड़ा अधिक उपयोग किया और श्रेयस छोटी गेंदों के साथ और अधिक अच्छा करने की कोशिश कर रहे थे. जाहिर तौर पर इसमें काफी उछाल आया और बारिश के बाद यह अच्छी तरह से फिसल गया. 

मिचेल सेंटनर ने आगे कहा कि, ‘ मैं बहुत खुश हूं. उन्हें जो शुरुआत मिली उसके बाद हमारे लिए वहां पहुंचना आसान हो गया. इसलिए इसे बरकरार रखने का श्रेय तेज गेंदबाजों को जाता है. तो हां, मुझे लगता है कि हमें वहां खेल के अंत में कुछ अच्छी चीजें मिलीं और हम वेलिंगटन जा सकते हैं’.

 

ये भी पढ़ें : बारिश भी नहीं बचा पाई न्यूजीलैंड की लाज! पहले वनडे मुकाबले में भारत ने कीवियों को 5 विकेट से रौंदा

'हमें इसकी उम्मीद नहीं थी…' मिचेल सेंटनर ने पिच पर फोड़ा हार का ठिकरा, जानिए किन प्लेयर्स को ठहराया दोषी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button