Sport : पाकिस्तान को हराकर भारत ने SAFF Championship में की धमाकेदार शुरुआत, सुहैल भट के 2 गोल से जीता हाई-वोल्टेज मैच #INA

IND vs PAK: साउथ एशियाई फुटबॉल महासंघ (SAFF) चैंपियनशिप 2026 का पहला मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय फुटबॉल टीम ने पाकिस्तान को 3-2 से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने SAFF चैंपियनशिप 2026 में शानदार आगाज किया है और ग्रुप स्टेज में 3 प्वाइंट्स हासिल कर लिए हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया यह मुकाबला आखिरी तक बेहद रोमांचक बना रहा, जिसने फैंस की सांसें रोक दी थीं.

पहले हाफ में टीम इंडिया ने एकतरफा दागे थे 3-0 गोल

मैच का पहला हाफ पूरी तरह भारत के नाम रहा, जहां भारतीय फॉरवर्ड्स ने पाकिस्तानी डिफेंस को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया. खेल की शुरुआत से ही भारतीय टीम ने आक्रामक रुख अपनाया. स्टार फुटबॉलर सुहैल भट के 2 शानदार गोल और मैंगलेंथांग किपगेन के एक बेहतरीन गोल की बदौलत भारत ने पहले हाफ में 3-0 की बेहद मजबूत और एकतरफा बढ़त बना ली थी. पाकिस्तानी टीम पहले 45 मिनट में टीम इंडिया के सामने पूरी तरह से बेबस नजर आई.

दूसरे हाफ में पाकिस्तान का पलटवार और रोमांचक हुआ मुकाबला

हालांकि इसके बाद इस मैच के दूसरे हाफ में कहानी बदली नजर आई. पहले हाफ में 3-0 से पिछड़ने के बाद पाकिस्तानी टीम ने वापसी के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी और दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में पाकिस्तान ने जबरदस्त वापसी की कोशिश करते हुए बैक-टू-बैक दो गोल दागकर स्कोर को 3-2 कर दिया. इस तरह यह मैच अचानक एक बेहद नाजुक मोड़ पर पहुंच गया, जहां से टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई थी.

सूझबूझ से भारत ने बचाई बढ़त और मैच किया अपने नाम

जब मैच आखिरी मिनटों में पूरी तरह फंस चुका था, तब भारतीय टीम ने एक बेहतरीन रणनीति के साथ सूझबूझ और मानसिक मजबूती दिखाई. डिफेंस ने समझदारी से काम लेते हुए पाकिस्तान के आखिरी हमलों को नाकाम किया और अपनी 1 गोल की बढ़त को अंत तक बरकरार रखा. रेफरी की आखिरी सीटी बजते ही टीम इंडिया ने इस ऐतिहासिक मुकाबले को 3-2 से अपने नाम कर लिया.

यह भी पढ़ें:  Explainer: डबल ट्रेड डील से कितनी मजबूत हुई चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद? जानें कैसे बदला दोनों टीमों का समीकरण

पाकिस्तान को हराकर भारत ने SAFF Championship में की धमाकेदार शुरुआत, सुहैल भट के 2 गोल से जीता हाई-वोल्टेज मैच





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button