Sport : इतिहास रचने की दहलीज पर रोहित शर्मा, IND vs NZ दूसरे ODI में सिर्फ 36 रन बनाते ही इस मामले में बन जाएंगे नंबर-1 भारतीय ओपनर #INA

Rohit Sharma: भारतीय टीम के दिग्गज ओपनिंग-बल्लेबाज रोहित शर्मा इस वक्त न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज खेल रहे हैं. हालांकि सीरीज के पहले मैच में रोहित का बल्ला खामोश रहा था. वो बिना खाता खोले जीरो पर आउट हो गए थे, लेकिन जब रोहित दूसरे वनडे मैच में उतरेंगे तो उनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका होगा. रोहित शर्मा एक ऐसा कीर्तिमान बना सकते हैं, जिसे आज तक कोई भी भारतीय सलामी बल्लेबाज नहीं छू सका है. वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में क्रिकेट फैंस की नजरें पूरी तरह से रोहित शर्मा पर टिकी रहेंगी.
इस बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं रोहित शर्मा
रोहित शर्मा अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में सिर्फ 36 रन बना लेते हैं, तो वे बतौर भारतीय ओपनर SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) की धरती पर अपने 5000 इंटरनेशनव रन पूरे कर लेंगे. SENA देशों की पिचों को बल्लेबाजों के लिए सबसे कठिन माना जाता है, लेकिन ओपनर के तौर पर 5000 रनों का आंकड़ा छूना किसी भी खिलाड़ी के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है.
ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बनेंगे रोहित
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसे तो कई दिग्गज ओपनर रहे हैं, लेकिन कोई भी खिलाड़ी बतौर ओपनर SENA में इस जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका है. रोहित शर्मा के पास पहले भारतीय ओपनर बनने का सुनहरा मौका है. बतौर ओपनर रोहित ने तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में लगातार इन मुश्किल पिचों पर रन बनाए हैं, जो उनकी बेहतरीन तकनीक और निरंतरता को दर्शाता है.
Rohit Sharma – A fan favourite in New Zealand ❤️ pic.twitter.com/SZ2wxYcpNN
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 5, 2026
मुश्किल परिस्थितियों में रोहित की बादशाहत
साउथ अफ्रीका की उछाल भरी पिचें हों, इंग्लैंड की स्विंग होती गेंदें या फिर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की तेज रफ्तार वाली पिचें, रोहित शर्मा ने हर जगह अपनी काबिलियत साबित की है. एक ओपनर के लिए मैच की शुरुआत में नई गेंद का सामना करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन रोहित ने इन सभी परिस्थितियों में न सिर्फ रन बनाए बल्कि कई मैच विनिंग पारियां खेलीं और शतक भी लगाए.
टीम इंडिया के लिए अहम होगा मुकाबला
वनडे सीरीज का पहला मैच जीतकर टीम इंडिया ने 1-0 से बढ़त बना ली है. ऐसे में दूसरे वनडे मैच में जहां टीम इंडिया 2-0 की बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं कप्तान रोहित शर्मा की नजर इस बड़े रिकॉर्ड पर होगी. पहले मैच में रोहित का बल्ला खामोश रहने के बाद फैंस को दूसरे वनडे में उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: Explainer: डबल ट्रेड डील से कितनी मजबूत हुई चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद? जानें कैसे बदला दोनों टीमों का समीकरण
इतिहास रचने की दहलीज पर रोहित शर्मा, IND vs NZ दूसरे ODI में सिर्फ 36 रन बनाते ही इस मामले में बन जाएंगे नंबर-1 भारतीय ओपनर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,