Sport : पाकिस्तानी फैंस की नीच हरकत! मां-बाप के मारने की क्रिकेटर को दी बद्दुआ, कहे ऐसे अपशब्द जिसे सुन आपका भी टूट जाएगा दिल #INA

Pakistan Cricket : पाकिस्तान क्रिकेट में आज कल कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है. इंडियन क्रिकेट टीम से जब-जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम की टक्कर होती है, तब-तब उसे हार का सामना करना पड़ जाता है. ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट फैंस कभी अपनी टीवी फोड़ देते हैं, तो कभी अपनी क्रिकेटर्स को भला-बुरा कहकर अपना गुस्सा निकाल देते हैं. अब एक बार फिर पाकिस्तान शर्मसार हो गया है, क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी ने खुलासा किया है कि, पाकिस्तान के फैंस ने उसके माता पिता के लिए अपशब्द कहे हैं. ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि आजम खान हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के फैंस को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा किया है. 

पाकिस्तानी क्रिकेटर आजम खान पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर और कप्तान मोइन खान के बेटे हैं. वो भी अपने पिता की तरह विकेटकीपिंग करते हैं. आजम खान को अक्सर अपने अधिक वजन की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ता है लेकिन अब उन्होंने एक निजी पॉडकास्ट में ऐसा खिलासा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. क्योंकि उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेट बाबर आजम के फैंस को अनपढ़ बोल दिया है. आजम खान ने बाबर आजम समेत पाकिस्तानी फैंस को क्या-क्या कहा है, आइए जानते हैं.

आजम खान ने फैंस पर दिया बड़ा बयान

आजम खान ने कहा कि, ‘मैं आयरलैंड में बाबर के साथ बल्लेबाजी कर रहा था, वो शायद 75 रन बनाकर खेल रहे थे और हमें जीत के लिए 40 रन चाहिए थे. उसी दौरान किसी ने मेरी इंस्टाग्राम फोटो पर कमेंट किया कि अगर तुमने बाबर का शतक रोका, तो तुम्हारी मां मर जाएगी और तुम्हारे पिता को कैंसर हो जाएगा. इस तरह की बातें लिखी गईं’.

 

आजम खान ने आगे कहा कि, ‘हमारे क्रिकेटरों के पास अनपढ़ फैनबेस है. बाबर या उनके खेल में कोई खराबी नहीं है, लेकिन उनका फैनबेस बहुत ज्यादा टॉक्सिक है. जब आप ऐसी चीजें देखते हैं, तो कोई ऐसी बातें कह भी कैसे सकता है?’

आजम खान ने कहा कि, ‘2024 वर्ल्ड कप में हर चीज का ठीकरा मेरे सिर पर फोड़ दिया गया. भाई, मैंने सिर्फ एक मैच खेला और महज एक गेंद का सामना किया. आप पूरे वर्ल्ड कप की नाकामी के लिए मुझे जिम्मेदार कैसे ठहरा सकते हैं’.

आजम खान का क्रिकेट करियर

आजम खान ने बाबर आजम के फैंस की पोल खोलकर रख दी है. उन्होंने बाबर आजम के फैंस आढ़े हाथों लिया. आजम खान ने पाकिस्तान के लिए साल 2021 में अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने अब तक टीम के लिए कुल 14 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 13 मैचों में मात्र 88 रन बनाए हैं. इस दौरान 30 रन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा है. उनका औसत 8.80 का रहा है. वहीं 133.33 की उनकी स्ट्राइक रेट रही है.

ये भी पढ़ें : कितने बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच, जानिए किस समय होगा मुकाबले का टॉस

पाकिस्तानी फैंस की नीच हरकत! मां-बाप के मारने की क्रिकेटर को दी बद्दुआ, कहे ऐसे अपशब्द जिसे सुन आपका भी टूट जाएगा दिल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button