Technology, दिवाली पर दिखना है सबसे अलग?: एआई से मुफ्त में मिनटों में तैयार करें अपना फेस्टिव लुक, जानें पांच प्रॉम्प्ट्स – Diwali Ai Photo Prompts, Chatgpt, Gemini Create 5 Stunning Festive Looks — INA

दिवाली पर घरों में दीयों और रंग-बिरंगी लाइट्स की रौनक के बीच हर कोई अपनी परफेक्ट तस्वीर लेना चाहता है। फैमिली पूजा हो, ऑफिस की दिवाली पार्टी या दोस्तों के साथ जश्न, हर मौके पर लोग अपने लुक को खास बनाना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए हर बार नए आउटफिट पहनकर फोटो खिंचवाने की जरूरत नहीं है। अब एआई की मदद से आप अपनी एक ही फोटो को अलग-अलग पारंपरिक और मॉडर्न फेस्टिव लुक में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे…

दिवाली पर कोई साड़ी में क्लासिक लुक चाहता है, तो किसी को शरारा या मॉडर्न को-ऑर्ड सेट पसंद आता है, लेकिन अलग-अलग स्टाइल को पहले अपनी फोटो पर आजमाने का मौका मिले तो कैसा रहेगा? अब कई एआई टूल्स से यह संभव है, वह भी एकदम मुफ्त में। इसके लिए बस अपनी फोटो अपलोड करें और कुछ खास प्रॉम्प्ट की मदद से मनचाहा फेस्टिव लुक तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लिए चैटजीपीटी व जेमिनी पर डालने वाले पांच आसान प्रॉम्प्ट के बारे में…

चैटजीपीटी व जेमिनी से फोटो बनाने से पहले ध्यान रखें ये बातें
- एआई से फोटो बनवाने के बाद भी अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि फोटो अच्छी नहीं बनाई या फिर चेहरा बदल दिया है। तो इसके लिए ध्यान रहे कि फोटो अपलोड करते समय ऐसी तस्वीर चुनें, जिसमें चेहरा साफ दिखाई दे और रोशनी अच्छी हो।
- साथ ही चेहरा हुबहू रखने के लिए प्रॉम्प्ट में फोटोरियलस्टिक, ‘Preserve facial identity’ और नेचुरल स्किन टेक्स्चर जैसे शब्द शामिल करें, ताकि AI आपके चेहरे की पहचान और स्किन की वास्तविक बनावट बनाए रखे।
कपड़ों का रंग, फैब्रिक, ज्वेलरी और बैकग्राउंड बदलने के लिए किन प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल करें?

1. अनारकली सूट में दिखेगा रॉयल अंदाज
अगर आप दिवाली की पूजा या फैमिली गेट-टुगेदर के लिए पारंपरिक लुक चाहती हैं, तो अनारकली सूट अच्छा विकल्प हो सकता है। एआई की मदद से आप हैवी एंब्रॉयडरी और मिरर वर्क वाला अनारकली लुक अपनी फोटो में आजमा सकती हैं। इसके लिए इस प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करें…
Edit my photo to show me wearing a beautiful floor-length royal blue georgette Anarkali suit with intricate mirror work, golden gota-patti embroidery and a matching dupatta. Add elegant traditional earrings and a festive Diwali background with glowing diyas. Preserve my exact facial identity, natural skin texture and original pose. Make it photorealistic.