Sport : IND VS NZ 2nd ODI: बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे में DLS नियम से जीता भारत, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त #INA

IND VS NZ 2nd ODI Result: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के हैनरी स्टेडियम में खेला गया दूसरा वनडे मैच बारिश की वजह से काफी प्रभावित रहा. इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. नतीजतन, न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 41 ओवर में सिर्फ 134 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत के सामने 135 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी भी बारिश और खराब पिच के कारण बेहद मुश्किल में रही. भारत ने 26 ओवर में 113 रन पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे कि तभी तेज बारिश आ गई. इसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और DLS नियम के तहत भारत को 4 रनों से विजेता घोषित किया गया. इस जीत के साथ ही भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.
भारत ने 4 विकेट से जीता मैच
न्यूजीलैंड के दिए 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने 26 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन बोर्ड पर लगा दिए. मगर, इसके बाद बारिश आ गई, जिसके चलते मैच रुक गया. वहीं, भारतीय पारी की बात करें, तो टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई थी, क्योंकि पहले ही ओवर में कप्तान शुभमन गिल बिना खाता खोले शून्य पर ही आउट हो गए थे. फिर, विराट कोहली 7 रन पर और रोहित शर्मा 23 रन बनाकर चलते बनए.
इसके बाद अक्षर पटेल 7 रन पर आउट हुए। श्रेयस अय्यर 46 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगाया था. वहीं नमन धीर 16 गेंदों पर 12 रन और अंशुल कंबोज 1 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद जब केएल राहुल और आकिब नबी क्रीज पर मौजूद थे, तभी तेज बारिश शुरू हो गई. इसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और भारत को DLS नियम के तहत 4 रनों से विजेता घोषित किया गया. राहुल 26 रन और नबी 1 रन बनाकर नाबाद रहे.
Rain has the final say as #TeamIndia clinch a 4️⃣-run win via DLS . go 2-0 up in the series 💙
Scorecard ▶️ https://t.co/pxZRYf6dYV#NZvIND pic.twitter.com/9QywzpNCKh
— BCCI (@BCCI) November 7, 2026
न्यूजीलैंड 134 रन पर ही हुई थी ऑलआउट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. न्यूजीलैंड की आधी टीम तो 20 ओवर में ही पवेलियन लौट गई थी. बाकी बची टीम भी अगले 21 ओवर में आउट हो गई. नतीजन, न्यूजीलैंड 41 ओवर में ऑलआउट हो गई. कीवी टीम की ओर से एकमात्र अर्धशतक डेरिल मिचेल ने लगाया, जो 104 गेंद पर 55 रन बनाकर आउट हुए. उनके अलावा कप्तान मिचेल सैंटनर ने 38 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली.
हेनरी निकोल्स 26 गेंद पर 11 रन पर आउट हुए. इसके अलावा कीवी टीम के 7 बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए. विल यंग 6, टिम सैफर्ट शून्य, ग्लेन फिलिप्स शून्य, नाथन स्मिथ 3, काइल जैमिसन 7, ब्लेयर टिकनर 2 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह कीवी टीम 41 ओवर में 134 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. इस तरह न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 135 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था.
भारतीय गेंदबाजों ने किया इम्प्रेस
वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय गेंदबाजों की ओर से कमाल का प्रदर्शन दिखा. पहले बैटिंग करने उतरी कीवी टीम को 134 के स्कोर पर समेटने में गुरनूर बराड़ का सबसे ज्यादा योगदान रहा. उन्होंने बरार ने अपने स्पेल में 10 ओवर फेंके, जिसमें 30 रन लुटाकर 4 विकेट चटकाए. इसके अलावा, आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल ने 2 विकेट झटके.
टीम इंडिया के पास 2-0 की बढ़त
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच भारत ने 3 विकेट से जीता था और अब वेलिंगटन में खेले गया दूसरे मैच में भी टीम इंडिया ने 4 रन से जीत दर्ज कर ली है. इसी के साथ टीम इंडिया ने इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 रन बनाते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ इस मामले में बने नंबर-1 बल्लेबाज
IND VS NZ 2nd ODI: बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे में DLS नियम से जीता भारत, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,