UP News: मुरादाबाद में क्यों हैवान बना पति? ससुराल में आकर रेता पत्नी का गला, फिर किया सुसाइड का प्रयास – INA

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां ससुराल में दिवाली मनाने आए एक युवक ने पहले अपनी पत्नी का गला रेता, फिर उसी चाकू से अपने गले पर भी वार कर लिया. इस वारदात दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. आनन फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. मामला मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में दसवां घाट इलाके का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में वारदात के पीछे की वजह पारिवारिक विवाद के रूप में सामने आई है. परिजनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि कटघर थाना क्षेत्र के करूला निवासी तौकीर और दसवां घाट की रहने वाली फरीन के बीच काफी समय तक प्रेम प्रसंग रहा. इसके बाद दोनों ने कुछ समय पहले ही लव मैरिज किया था. आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए. तौकीर मजदूरी करता था और अपनी कमाई का शराब पी जाता था. इस बात को लेकर पत्नी से झगड़े होते थे.

ससुराल में भी हुआ झगड़ा

परिजनों के मुताबिक शनिवार की सुबह दिवाली पर तौकीर अपनी ससुराल में आया. यहां दोपहर करीब दो बजे फिर पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया. देखते ही देखते इनके बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर तौकीर ने घर में रखे एक तेजधार हथियार से फरीन के गले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इससे पत्नी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई. इसके बाद तौकीर ने उसी हथियार से अपने गले पर भी वार किया. इससे वह भी लहूलुहान होकर गिर गया.

मचा हड़कंप, बुलाई पुलिस

घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों की देखरेख में इनका इलाज चल रहा है. दोनों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. अब इन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किए जाने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस के मुताबिक घायल पत्नी ने वारदात की पूरी कहानी बयां की है. एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है.

मुरादाबाद में क्यों हैवान बना पति? ससुराल में आकर रेता पत्नी का गला, फिर किया सुसाइड का प्रयास


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button