Crime- औरैया: वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खेत की मेड़ पर पड़ा मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा -#INA

औरैया जिले में बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी करीब 60 वर्षीय सुरेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह शुक्रवार रात खेत पर पानी लगाने गए थे। शनिवार सुबह खेत की मेड़ पर उनका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार सुरेंद्र सिंह खेत पर मड़ैया डालकर रहते थे।



शुक्रवार शाम वह बाबरपुर निवासी देवेंद्र के खेत में मजदूरी पर पानी लगाने गए थे। रात में खेत पर ही रुक गए। सुबह घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसी दौरान खेत की मेड़ पर उनका शव पड़े होने की सूचना मिली। बताया गया कि शनिवार सुबह कुछ लोग मजदूरी के लिए उनकी तलाश कर रहे थे। खेत की मेड़ पर उन्हें लेटे देखकर पहले लोगों को लगा कि वह आराम कर रहे हैं। पास जाकर देखने पर कोई हलचल नहीं हुई।

Credit By Amar Ujala

Back to top button