Crime- उन्नाव: अवैध आतिशबाजी कारोबार पर शिकंजा, छह दुकानों से साढ़े तीन लाख के पटाखे जब्त, आठ कारोबारियों पर एफआईआर -#INA

उन्नाव जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बिना लाइसेंस अवैध रूप से आतिशबाजी बेच रहे आठ दुकानदारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। छह दुकानों से करीब 3.50 लाख के पटाखे जब्त किए हैं। इनके खिलाफ अवैध भंडारण की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। अब्बासपुर स्थित पटाखा बाजार में एएसपी उत्तरी और सीओ ने घर के सामने संचालित दो दुकानों को बंद कराया।
एएसपी उत्तरी आयुष श्रीवास्तव और सीओ सिटी विनी सिंह ने अब्बासपुर स्थित पटाखा दुकानों की जांच की। स्टार फायर वर्कस और राजेश राजपूत फायर वर्कस का लाइसेंस नवीनीकरण नहीं था। इसके अलावा मानक से अधिक पटाखों का भंडारण मिला। इस पर दुकानों को बंद करा दिया गया। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने छोटा चौराहा स्थित गंदा नाला के पास इसरत अली की बक्से की दुकान से एक गत्ते में दैमार बरामद किए।