UP News: प्रयागराज: इस दुकान पर महिलाओं की एंट्री बैन, कारण जान चौंक जाएंगे आप – INA

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की एक दुकान की चर्चा बहुत हो रही है. दुकान की चर्चा की वजह उस पर लिखा संदेश है. इस दुकान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है. दुकान पर लिखा है, हे भगवान! इस दुकान पर कम से कम ग्राहक भेजना.’दुकानदार के इसी अनोखे संदेश की इलाके में चर्चा है. जानकारी के अनुसार, दुकानदार ने महिलाओं के दुकान पर आने को लेकर रोक लगा दी है.
दुकान के बाहर साफ तौर पर लिख दिया गया है, ‘इस दुकान पर औरतों का आना माना है. केवल पुरुष ही आ सकते हैं.’दुकानदार ने शराबियों की हरकतों से तंग आकर अपनी दुकान पर महिलाओं के आने पर रोक लगाई है. दुकानदार का नाम घनश्याम बाबा है. वो प्रयागराज के राजापुर के रहने वाले हैं. उन्होंने कहा कि दुकान के आसपास शराबियों का जमावड़ा रहता और हरकते करते हैं, इसलिए दुकान पर ये संदेश लिखे हैं.
महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं शराबी
घनश्याम के अनुसार, उनकी दुकान के आसपास आबादी कम है. आसपास घर भी बने हैं. ऐसे में शाम के समय दुकान के आसपास शराबी जमा होने लगते हैं. नशे में धुत लोग आने-जानें वालों पर आपत्तिजक टिप्पणियां करते हैं. दुकान पर सामान लेने के लिए आने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं. महिलाएं उनके व्यवहार से असहज हो जाती हैं. महिलाओं के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसलिए दुकानदार ने दुकान पर महिलाओं के आने पर रोक लगा दी है.
दुकान में रामचरित मानस की चौपाइयां और कबीर के दोहे लिखे
घनश्याम ने अपनी दुकान के चारों ओर रामचरित मानस की चौपाइयां और कबीर के दोहे लिख रखे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी दुकान के वायरल होने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकानदार की समस्या अपने स्थान पर है, लेकिन शराबियों की हरकतों की सजा महिलाओं को देना सही नहीं. जो लोग शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं और महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं, पुलिस को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: बरेली: 54 बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, SSP ने घोषित किया 10.85 लाख का इनाम, संतोष साहू हत्याकांड के आरोपी भी रडार पर
प्रयागराज: इस दुकान पर महिलाओं की एंट्री बैन, कारण जान चौंक जाएंगे आप
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,