Sport : मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच होगी IPL इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील! हार्दिक पंड्या के जाने के बाद MI को मिलेगा नया कप्तान #INA

Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के रोमांच से पहले ही फ्रेंचाइजी टीमों के बीच ट्रेड डील को लेकर भूचाल आ गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील (खिलाड़ियों की अदला-बदली) होने जा रही है. इस डील के तहत भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पंजाब की टीम में शामिल होंगे और उनके बदले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनेंगे. पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने दोनों खिलाड़ियों की सहमति के साथ अपने दस्तावेज बीसीसीआई को सौंप दिए हैं. अगले 24 घंटों में खिलाड़ियों की लिखित सहमति मिलते ही इस पर अंतिम मुहर लग जाएगी.
हार्दिक पंड्या ने खुद की थी मुंबई इंडियंस छोड़ने की मांग
हार्दिक पंड्या को आईपीएल 2024 से पहले गुजरात टाइटंस से ट्रेड करके मुंबई इंडियंस में लाया गया था और रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया था. हालांकि, कप्तान के तौर पर उनका यह सफर बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा. रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2026 के आखिरी हिस्से से ही हार्दिक और मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट के बीच कई दौर की बातचीत हुई. पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम के माहौल से ही फैंस को पता चल गया था कि हार्दिक एमआई छोड़ने वाले हैं. आखिरकार, हार्दिक ने खुद फ्रेंचाइजी से कह दिया कि वह इस टीम से अलग होना चाहते हैं. मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छोड़कर लगभग सभी टीमों से बात की, लेकिन अंत में पंजाब किंग्स के साथ यह डील फाइनल हुई.
Mumbai Indians (MI) will have a new captain for IPL 2027 as Cricinfo has learned that the five-time IPL champions are set . trade Hardik Pandya . Punjab Kings (PBKS) in exchange for left-arm fast bowler Arshdeep Singh. pic.twitter.com/mv0DgIqsDZ
— Cricinfo (@cricinfo) November 7, 2026
सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक पांड्या
पंजाब किंग्स में जाने के बाद भी हार्दिक पंड्या को कप्तानी मिलने की उम्मीद नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ही बने रहेंगे और हार्दिक पंड्या को टीम में सिर्फ एक ऑलराउंडर खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया जा रहा है. पंजाब का मैनेजमेंट और उनके कोच रिकी पोंटिंग टीम के ऑलराउंड विभाग को मजबूत करना चाहते थे, इसलिए वे हार्दिक को अपनी टीम में लाने के लिए तैयार हो गए.
बुमराह-अर्शदीप की जोड़ी आएगी एक साथ नजर
दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस को जसप्रीत बुमराह का साथ निभाने के लिए एक बेहतरीन भारतीय तेज गेंदबाज की तलाश थी. साल 2019 में पंजाब के लिए डेब्यू करने वाले अर्शदीप सिंह ने 96 मैचों में 111 विकेट चटकाए हैं. वे पहली बार पंजाब के अलावा किसी दूसरी आईपीएल टीम के लिए खेलते नजर आएंगे. मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में अर्शदीप का रिकॉर्ड शानदार रहा है. ऐसे में बुमराह और अर्शदीप की जोड़ी विरोधी बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें: ‘शुक्र है कि जीत मिली…’, न्यूजीलैंड के खिलाफ 135 रन बनाने में ही टीम इंडिया का हुआ बुरा हाल, तो कप्तान गिल ने कह दी ये बात
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच होगी IPL इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील! हार्दिक पंड्या के जाने के बाद MI को मिलेगा नया कप्तान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,