Sport : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर हुआ बाहर #INA

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज शुरू होने से ठीक पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के युवा स्टार ऑलराउंडर जैकब बेथेल दाएं घुटने की चोट के कारण पूरे दौरे से बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की है. उनकी और तेज गेंदबाज जोश टंग की जगह दो युवा खिलाड़ियों को वनडे टीम में शामिल किया गया है.
ट्रेनिंग के दौरान फिर उभरी घुटने की चोट
23 वर्षीय जैकब बेथेल को जुलाई 2026 में भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए वनडे मैच के दौरान दाएं घुटने में चोट लगी थी. सितंबर में उनकी सर्जरी भी हुई थी और वह इस दौरे से मैदान पर वापसी की तैयारी कर रहे थे. हालांकि, पर्थ में प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनके घुटने में फिर से सूजन और दर्द महसूस हुआ. स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद टीम मैनेजमेंट ने कोई जोखिम न लेते हुए उन्हें ऑस्ट्रेलिया के पूरे दौरे से बाहर करने का फैसला किया है. बेथेल अब विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाने के लिए शनिवार को वापस ब्रिटेन लौट जाएंगे.
Wishing you well, Jacob 🙌
Jacob Bethell has been ruled out of the white-ball tour of Australia following a scan on his right knee.
James Coles and Eddie Jack have been called into the ODI squad as replacements for Jacob Bethell and Josh Tongue. pic.twitter.com/bW351jhnOu
— England Cricket (@englandcricket) November 11, 2026
जेम्स कोल्स और एडी जैक को मिला मौका
इंग्लैंड की टीम को इस दौरे पर यह दूसरा बड़ा झटका लगा है, क्योंकि इससे पहले तेज गेंदबाज जोश टंग भी पैर के अंगूठे की चोट के कारण बाहर हो चुके थे. अब ECB ने जैकब बेथेल और जोश टंग के रिप्लेसमेंट के तौर पर ससेक्स के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स और हैम्पशायर के युवा तेज गेंदबाज एडी जैक को वनडे स्क्वाड में शामिल किया है. ये दोनों खिलाड़ी पहले से ही टी20 टीम का हिस्सा थे और गुरुवार को पर्थ में टीम के साथ जुड़ जाएंगे.
शुक्रवार से शुरू हो रही है सीरीज
हैरी ब्रुक की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 नवंबर को पर्थ में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा वनडे 15 नवंबर को एडिलेड और तीसरा वनडे मैच 18 नवंबर को होबार्ट में आयोजित होगा. बेथेल के बाहर होने से अब अगले महीने दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी उनके खेलने पर सस्पेंस बन गया है.
यह भी पढ़ें: हार्दिक-अर्शदीप के बाद एक और स्टार भारतीय खिलाड़ी का हो सकता है ट्रेड, गुजरात टाइटंस से चल रही बात
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर हुआ बाहर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,