Sport : IPL ऑक्शन इतिहास का असली 'बादशाह' है यह भारतीय गेंदबाज, 1 या 2 नहीं, रिकॉर्ड 13 बार लगी है बोली, जानें टॉप-5 की पूरी लिस्ट #INA

IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में हर खिलाड़ी का सफर अलग रहा है. जहां विराट कोहली जैसे सितारे पूरे करियर में एक ही फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहे, तो वहीं कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो लगभग हर दूसरे साल ऑक्शन टेबल पर उतरे और अलग-अलग टीमों ने उन पर दांव लगाया. इस मामले में भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट सबसे आगे हैं, जिन्हें आईपीएल नीलामी के इतिहास में रिकॉर्ड 13 बार खरीदा जा चुका है. अब अगर आईपीएल 2027 के ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद उनादकट को रिलीज करती है, तो वो दूसरी फ्रेंचाइजी उनके अनुभव को देखते हुए किफायती दाम में एक बैकअप तेज गेंदबाज के रूप में उन पर दांव लगा सकती हैं. यानी वो 14वीं बार सोल्ड होते नजर आ सकते हैं, तो आइए जानते हैं टॉप-5 प्लेयर्स के बारे में जो सबसे ज्यादा बार ऑक्शन में बिके हैं.
1. जयदेव उनादकट (13 बार)
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हुई थी, जब फ्रेंचाइजी ने उन्हें लगभग 1.13 करोड़ रुपये की कीमत पर अपने साथ जोड़ा था. इसके दो साल बाद 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन पर 2.79 करोड़ रुपये का दांव लगाया, जिसके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2014 में 2.8 करोड़ और 2015 में 1.1 करोड़ रुपये देकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया.
इसके बाद साल 2016 में उनादकट को 1.6 करोड़ रुपये में एक बार फिर कोलकाता ने अपने साथ जोड़ा. जबकि 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा. उनादकट की किस्मत 2018 में चमकी, जब राजस्थान रॉयल्स ने उन पर 11.5 करोड़ रुपये की भारी-भरकम बोली लगाई और इसके बाद 2019 में 8.4 करोड़ तथा 2020 में 3 करोड़ रुपये खर्च कर उन्हें दोबारा खरीदा.
इसके बाद 2022 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 1.3 करोड़ और 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 50 लाख रुपये में उन पर भरोसा जताया. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने 2024 की नीलामी में उन्हें 1.6 करोड़ रुपये में खरीदने के बाद 2025 के ऑक्शन में भी एक करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने साथ बनाए रखा. इस अनोखे सफर के साथ उनादकट आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में 13 बार बिकने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
2. नाथन कूल्टर-नाइल (7 बार)
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर-नाइल है, जिन पर आईपीएल ऑक्शन के दौरान कुल 7 बार बोली लगी है. उनके इस सफर की शुरुआत साल 2013 में हुई थी, जब मुंबई इंडियंस ने उन्हें 3 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उन पर लगातार भरोसा जताते हुए 2014, 2015 और 2016 की नीलामी में हर बार 4.25 करोड़ रुपये की कीमत पर उन्हें खरीदा. साल 2017 में वह 3.5 करोड़ रुपये की बोली के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बने. कूल्टर-नाइल को सबसे बड़ी रकम 2020 के ऑक्शन में मिली, जब मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ रुपये खर्च कर उनकी घर वापसी कराई. जबकि आखिरी बार 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने 2 करोड़ रुपये में उन पर दांव लगाया था.
3. मोहित शर्मा (7 बार)
भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहित शर्मा भी ऑक्शन टेबल पर कुल 7 बार बिकने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हैं. साल 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें सिर्फ 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदकर आईपीएल में पहला मौका दिया था. इसके बाद साल 2016 में पंजाब किंग्स उन पर 6.5 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाई और फिर 2018 में भी 2.4 करोड़ रुपये खर्च कर उन्हें अपने साथ बनाए रखा. साल 2019 में 5 करोड़ रुपये की कीमत के साथ उनकी पुरानी टीम चेन्नई में वापसी हुई. जबकि 2020 में दिल्ली कैपिटल्स और 2023 में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 50-50 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया. वहीं, 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया और 2.2 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया.
यह भी पढ़ें: भारत-पाक के बीच होगा फाइनल, अफगानिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप के खिताबी मुकाबले में पहुंची टीम इंडिया
4. अमित मिश्रा (7 बार)
आईपीएल इतिहास के सबसे सफल स्पिनरों में शुमार अमित मिश्रा पर भी ऑक्शन के दौरान कुल 7 बार बोली लगी है. लीग के पहले ही सीजन यानी साल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 1.2 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था. इसके बाद डेक्कन चार्जर्स ने उन पर भरोसा जताया और 2011 में 2.25 करोड़ तथा 2012 में 4.75 करोड़ रुपये खर्च कर उन्हें अपने साथ जोड़ा. साल 2013 और 2014 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने लगातार 2 बार 4.75-4.75 करोड़ रुपये की कीमत पर उन्हें अपना हिस्सा बनाया. आगे चलकर 2015 में 3.5 करोड़ रुपये की बोली के साथ मिश्रा की दिल्ली में घर वापसी हुई. जबकि आखिरी बार 2023 के ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा.
🚨 IPL RETENTION DEADLINE EXTENDED BY 2 DAYS
The new deadline . finalize retentions is November 17
Auction date and venue remain unchanged pic.twitter.com/AdNHqXuInh
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 2, 2026
5. पैट कमिंस (6 बार)
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज और कप्तान पैट कमिंस पर भी आईपीएल की ऑक्शन में कुल 6 बार सफल बोली लगी है. साल 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 1 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदकर पहली बार इस लीग में मौका दिया था. इसके बाद साल 2017 में दिल्ली ने 4.5 करोड़ और 2018 में मुंबई इंडियंस ने 5.4 करोड़ रुपये का दांव लगाकर उन्हें अपने खेमे में शामिल किया. कोलकाता की टीम ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए 2020 में 15.5 करोड़ और फिर 2022 में 7.25 करोड़ रुपये खर्च किए. कमिंस की किस्मत ने सबसे बड़ा करवट 2024 के ऑक्शन में लिया, जब सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 20.5 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ रकम देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया. हालांकि युवराज सिंह, ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक भी 6-6 बार ऑक्शन में बिके हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: श्रेयस अय्यर के पास इतिहास रचने का मौका, ODI कप्तानी डेब्यू में निशाने पर सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
IPL ऑक्शन इतिहास का असली 'बादशाह' है यह भारतीय गेंदबाज, 1 या 2 नहीं, रिकॉर्ड 13 बार लगी है बोली, जानें टॉप-5 की पूरी लिस्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,