Sport : भारत-पाक के बीच होगा फाइनल, अफगानिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप के खिताबी मुकाबले में पहुंची टीम इंडिया #INA

U19 Asia Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर फाइनल मुकाबला होने वाला है, क्योंकि अल अमेरात में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 8 विकेट पर 227 रनों का स्कोर बनाया था. जवाब में टीम इंडिया ने सिर्फ 37 ओवरों में ही 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. अब खिताबी मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 14 नवंबर को होगी.
अफगानिस्तान की धीमी शुरुआत और मध्यक्रम की संभलती पारी
इस सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान अंडर-19 टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. भारतीय गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ के सामने अफगानी बल्लेबाज शुरुआत में रन बनाने के लिए जूझते नजर आए और पावरप्ले के 10 ओवरों में टीम सिर्फ 39 रन ही बना सकी. टॉप ऑर्डर के जल्दी पवेलियन लौटने के बाद मिडिल ऑर्डर में नोमान सालारजई (51 रन) और शाह फैसल रहीमी (51 रन) ने जिम्मेदारी संभाली. दोनों बल्लेबाजों ने धैर्यपूर्वक खेलते हुए अर्धशतकीय पारियां खेलीं और चौथे विकेट के लिए 50 रनों की अहम साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला.
डेथ ओवरों में अफगानिस्तान ने बनाए रन, भारतीय गेंदबाजों का दिखा दम
निचले क्रम में कप्तान सोहेल खान ने नाबाद 36 रनों की अहम पारी खेली और नूर अली नियाजी के साथ मिलकर अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरे, जिससे अफगानिस्तान की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 227 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. भारत की ओर से ईशान सूद सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 43 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा आर्यन सावसानी ने 2 और काव्य पटेल ने 1 विकेट चटकाया.
Senior Asia Cup final: IND vs PAK
Asian Games final: IND vs PAK
U-19 Asia Cup final: IND vs PAKSony Sports network is getting all the massive finals with India vs Pakistan in last few years 😁🔥 pic.twitter.com/5UvBX8UBfg
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 12, 2026
लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने दिलाई तूफानी शुरुआत
228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय अंडर19 टीम को कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने बेहद मजबूत शुरुआत दिलाई. दोनों ओपनरों ने अफगानिस्तानी गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए पहले विकेट के लिए 117 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी की और मैच को एकतरफा कर दिया.
आर्यवीर सहवाग ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 57 गेंदों में 51 रन बनाए. जबकि दूसरे छोर पर कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 93 रनों की शानदार पारी खेलकर शतक से महज 7 रन दूर रह गए. इन दोनों के आउट होने के बाद वीके विनीथ (57* रन) और यशवर्धन चौहान (14* रन) ने जिम्मेदारी संभाली और बिना किसी दबाव के टीम को आसानी से लक्ष्य के पार पहुंचाकर भारत को 8 विकेट से जीत दिला दी.
🚨 INDIA VS PAKISTAN FINAL ONCE AGAIN 🚨
India will play Pakistan in the Finals of U19 Asia Cup 2026 👏🏻
., India beat Afghanistan and Pakistan beat Bangladesh in the semi final matches 🔥
Now, it’s the Grand final on 14th November, where India will take on Pakistan 🇮🇳🇵🇰 pic.twitter.com/AyO42FJ7ok
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) November 12, 2026
14 नवंबर को फाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत
वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम ने भी अंडर-19 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है. अब 14 नवंबर को होने वाले इस खिताबी मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी. दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के फाइनल में पहुंचने से क्रिकेट फैंस का उत्साह चरम पर है और सभी को एक रोमांचक महामुकाबले की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: 44 की उम्र में भी नहीं थम रही रफ्तार! संन्यास का प्लान बदल अब ओवल में नई टीम से खेलेगा इंग्लैंड का यह महान गेंदबाज
भारत-पाक के बीच होगा फाइनल, अफगानिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप के खिताबी मुकाबले में पहुंची टीम इंडिया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,