यूपी – 17 से 26 नवंबर तक गढ़ गंगा मेला: ‘श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बने मिनी कुंभ’, योगी ने दी हिदायत – INA

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 17 से 26 नवंबर तक आयोजित होने वाले गढ़मुक्तेश्वर गंगा स्नान मेले एवं तिगरी मेले की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पश्चिमी यूपी का मिनी कुंभ श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनना चाहिए। इसके लिए सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं। इस बार मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी संभावना जताई जा रही है, हालांकि अभी उनके कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। गृह, लोक निर्माण, परिवहन, सिंचाई, नगर विकास, ऊर्जा, पंचायती राज और स्वास्थ्य समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों को मेला शुरू होने से पहले व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने को कहा। परिवहन विभाग को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button