Tach – 7000 कर्मचारियों को वीडियो गेम खेलने के लिए पेड लीव दे रही ये कंपनी, वजह हैरान कर देगी

Agency:एजेंसियां
Last Updated:
बचपन में जिस गेम के लिए डांट पड़ती थी, अब उसी के लिए बॉस छुट्टी और पैसे दोनों दे रहा है. टेक कंपनी लॉजिटेक (Logitech) ने दुनिया भर में अपने 7000 कर्मचारियों को वीडियो गेम खेलने के लिए 1 दिन की पेड लीव देने का ऐलान किया है. कंपनी का मानना है कि गेमिंग टाइमपास नहीं है, बल्कि इससे काम का स्ट्रेस कम होता है और असल जिंदगी में कॉन्फिडेंस बढ़ता है.
स्विटजरलैंड की कंपनी अपने कंर्मचारियों को दे रही पेड लीड ताकि वे वीडियो गेम खेल सकें.
क्या हो अगर आपका बॉस खुद कहे-आज काम छोड़ो और घर जाकर गेम खेलो, दिनभर के पैसे पूरे मिलेंगे! स्विट्जरलैंड और अमेरिका की टेक कंपनी लॉजिटेक (Logitech) ने बिल्कुल यही किया है. कंपनी ने दुनिया भर में अपने लगभग 7000 कर्मचारियों को सिर्फ वीडियो गेम खेलने के लिए एक दिन की पेड लीव (Paid Leave) दे रही. इस सुविधा का मजा पक्के कर्मचारी, इंटर्न और कॉन्ट्रैक्ट वाले सब उठा सकेंगे.
लॉजिटेक ने अपने इस खास दिन को ‘लॉजी गेम डे’ का नाम दिया है. इसके तहत कर्मचारी अगले एक साल के अंदर अपनी मर्जी से कोई भी दिन चुनकर गेमिंग के लिए छुट्टी ले सकते हैं. बात सिर्फ घर पर गेम खेलने की नहीं है, 19 नवंबर को कंपनी के सैन जोस हेडक्वार्टर में एक गेमिंग लाइवस्ट्रीम इवेंट भी होने जा रहा है, जहां एम्प्लॉइज आपस में भिड़ेंगे.
बड़े-बड़े अफसर भी पीछे नहीं
कंपनी के बड़े अधिकारी भी इसमें पीछे नहीं हैं. चीफ पीपल ऑफिसर एलेन लेयर्ड इवेंट में दोस्ताना मुकाबले के लिए बेताब हैं. वहीं, कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) माटेओ अनवेर्सा ने तो अपना प्लान भी सेट कर लिया है; वो अपनी छुट्टी वाले दिन रेसिंग सिम्युलेटर पर फोर्जा का मजा लेंगे.
गेमिंग टाइमपास नहीं, कॉन्फिडेंस का डोज
आखिर एक टेक कंपनी गेम खेलने के पैसे क्यों दे रही है? लॉजिटेक दरअसल इस पुरानी सोच को बदलना चाहती है कि गेमिंग सिर्फ समय की बर्बादी है. कंपनी के कंट्रोल टुमॉरो नाम के सर्वे में एक चौंकाने वाली बात सामने आई.इसमें 81% गेमर्स का मानना है कि गेम खेलने से असल जिंदगी में कॉन्फिडेंस बढ़ता है, एंग्जाइटी कम होती है और काम करने की स्किल्स में गजब का सुधार आता है.
GTA VI का बुखार और छुट्टियों की होड़
यह ऐलान उस वक्त हुआ है, जब पूरी दुनिया मोस्ट-अवेटेड गेम GTA VI के लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रही है. बैंबूएचआर के डेटा पर नजर डालें तो 19 नवंबर के लिए छुट्टियों की मांग पिछले सालों के मुकाबले 13% बढ़ गई है. एक सर्वे तो यहां तक बताता है कि 18% नौकरीपेशा लोग नया गेम लॉन्च होने वाले दिन ऑफिस से छुट्टी मारने की पूरी प्लानिंग करके बैठे हैं.
About the Author
ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा हिंदी पत्रकारिता का एक जाना-पहचाना नाम हैं. उन्हें मीडिया में करीब 20 साल का एक्सपीरियंस है. वर्तमान में वह News18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं …
और पढ़ें
Source link