Sport : इंग्लैंड ए के खिलाफ सीरीज के लिए इंडिया ए का ऐलान, अनुष्का शर्मा को मिली कप्तानी #INA

India A vs England A: भारतीय ए महिला क्रिकेट टीम को इसी महीने से इंग्लैंड ए के खिलाफ टी20, वनडे और मल्टी-डे सीरीज खेलनी है. इसके लिए इंग्लैंड ए की टीम भारतीय दौरे पर आएगी. इस घरेलू सीरीज के लिए बीसीसीआई ने इंडिया ए महिला टीम का ऐलान कर दिया है. युवा बल्लेबाज अनुष्का शर्मा को टी20 और वनडे सीरीज का कप्तान और मिन्नू मणि को उप-कप्तान बनाया गया है. जबकि ऑलराउंडर मिन्नू मणि को मल्टी-डे (चार दिवसीय) मुकाबले की कमान सौंपी गई है. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 टी20, 3 वनडे और एक मल्टी-डे मैच खेला जाएगा.

अनुष्का शर्मा को मिली टी20 और वनडे की कप्तानी

चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए युवा बल्लेबाज अनुष्का शर्मा पर बड़ा भरोसा जताते हुए उन्हें टी20 और वनडे टीम की कमान सौंपी है. अनुष्का के साथ अनुभवी ऑलराउंडर मिन्नू मणि को दोनों सीमित ओवरों के फॉर्मेट में उप-कप्तान बनाया गया है, जो मैदान पर उनके लिए बड़ी मददगार साबित होंगी.

इसके अलावा, मल्टी-डे (चार दिवसीय) मुकाबले के लिए मिन्नू मणि को कप्तान और तेजल हसबनीस को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है. घरेलू क्रिकेट और महिला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन के दम पर यह जिम्मेदारी हासिल करने वाली अनुष्का के पास अपनी कप्तानी का लोहा मनवाने का यह बेहतरीन मौका होगा.

युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन तालमेल

चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए युवा प्रतिभाओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय अनुभव रखने वाली खिलाड़ियों को भी मौका दिया है. श्रेयंका पाटिल, अमनजोत कौर, प्रिया पूनिया और उमा छेत्री जैसी अनुभवी खिलाड़ियों के होने से टीम को काफी मजबूती मिलेगी. 

पुणे और मुंबई में खेले जाएंगे सभी मुकाबले

सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से टी20 मुकाबलों के साथ होगी. तीनों टी20 मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में 30 नवंबर, 3 दिसंबर और 5 दिसंबर को खेले जाएंगे. इसके बाद वनडे सीरीज के तीनों मैच 8, 11 और 14 दिसंबर को खेले जाएंगे. जबकि मल्टी-डे मैच की शुरुआत 19 दिसंबर से मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगी.

तारीखसमयमैचस्थान (स्टेडियम)
30 नवंबर 2026दोपहर 1:00 बजेपहला टी20एमसीए स्टेडियम, पुणे
03 दिसंबर 2026शाम 6:00 बजेदूसरा टी20एमसीए स्टेडियम, पुणे
05 दिसंबर 2026शाम 6:00 बजेतीसरा टी20एमसीए स्टेडियम, पुणे
08 दिसंबर 2026सुबह 9:00 बजेपहला वनडेवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
11 दिसंबर 2026दोपहर 2:00 बजेदूसरा वनडेवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
14 दिसंबर 2026दोपहर 2:00 बजेतीसरा वनडेवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
19 दिसंबर 2026सुबह 9:30 बजेमल्टी-डे मैचवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

तीनों फॉर्मेट के लिए इंडिया-ए की पूरी टीम

टी20 स्क्वाड: अनुष्का शर्मा (कप्तान), मिन्नू मणि (उप-कप्तान), वृंदा दिनेश, तनीषा सिंह, सानिका चालके, निकी प्रसाद, जी कमलिनी (विकेटकीपर), शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, वैष्णवी शर्मा, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, मोनिका पटेल, काश्वी गौतम.

वनडे स्क्वाड: अनुष्का शर्मा (कप्तान), मिन्नू मणि (उप-कप्तान), वृंदा दिनेश, तनीषा सिंह, प्रिया पूनिया, निकी प्रसाद, जी कमलिनी (विकेटकीपर), शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), तेजल हसबनीस, श्रेयंका पाटिल, अमीषा बहुखंडी, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, अक्षिता भगत, काश्वी गौतम.

मल्टी-डे स्क्वाड: मिन्नू मणि (कप्तान), तेजल हसबनीस (उप-कप्तान), शुभा सतीश, प्रिया पूनिया, तनीषा सिंह, पूर्वाजा वेरलेकर, हेनरीटा पेरेरा, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, साइमा ठाकोर, अक्षिता भगत, अमीषा बहुखंडी, हैप्पी कुमारी, शबनम शकील.

यह भी पढ़ें:  हार्दिक-अर्शदीप के बाद एक और स्टार भारतीय खिलाड़ी का हो सकता है ट्रेड, गुजरात टाइटंस से चल रही बात

इंग्लैंड ए के खिलाफ सीरीज के लिए इंडिया ए का ऐलान, अनुष्का शर्मा को मिली कप्तानी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button