खबर शहर , Agra News: भावना एस्टेट रोड पर टकराई कार, दो युवक घायल – INA

आगरा। भावना एस्टेट रोड स्थित राम रघु आनंदा फेज-2 के सामने बुधवार दोपहर तेज रफ्तार स्विफ्ट और एक्सयूवी गाड़ियों में टक्कर हो गई। कार सवार दो युवक घायल हो गए। परिजन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि कार मालिकों ने कोई शिकायत नहीं की है।


सिकंदरा पुलिस के मुताबिक, हादसा दोपहर करीबन 3 बजे हुआ। दोनों कार आमने-सामने से टकराई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि उनके अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही एक्सयूवी कार का अगला हिस्सा नाले में जा घुसा। वहीं दूसरी गाड़ी फुटपाथ के पास जाकर रुक गई। हादसा देखकर लोग जुट गए। उन्होंने घायलों को बाहर निकाला। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि कार मालिकों की शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button