Sport : 'पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने गालियां दीं…' इंडियन प्लेयर ने बताया एग्रेसिव सेलिब्रेशन का राज, कहा- 'हमने वही किया जो उन्होंने किया' #INA

India vs Pakistan : भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर जब-जब टक्कर होती है, तो दोनों ही देशों के खिलाड़ियों की ओर से मैदान पर एक अलग ही एग्रेसन देखने के लिए मिलता है. फिर चाहें वो भारत और पाकिस्तानी की मैन टीम हो या फिर ए टीम हो. अब तो ये चलन अंडर 19 टीमों तक भी पहुंच गया है. हाल ही में सामप्त हुए अंडर 19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भी कुछ ऐसा ही देखा गया, जब टीम इंडिया ने चैंपियन बनने के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों के सामने जमकर सेलिब्रेट किया. इंडिया अंडर 19 के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ इतना एग्रेसिव सेलिब्रेशन क्यों किया, इस पर खुद भारतीय क्रिकेटर यशवीर गौड़ ने बात की है.
यशवीर गौड़ ने भारत वापस आने के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ अंडर 19 एशिया कप का फाइनल जीतने के बाद इतना एग्रेसिव सेलिब्रेशन क्यों किया था. उन्होंने अपने बयान में कहा कि, दोनों टीमों के बीच कहासुनी हुई, जिसमें अपशब्द भी शामिल थे. पाकिस्तान जो करता है, हमने भी वहीं किया था. यशवीर ने क्या कहा है, आइए विस्तार में जानते हैं.
यशवीर गौड़ ने एग्रेसिव सेलिब्रेशन पर बोली बड़ी बात
यशवीर गौड़ ने बताया कि, ‘हम दिवाली पर मैच हार गए थे. मैच के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने कुछ ताने मारे और गाली-गलौज की. वह मैच हारने के बाद हम कुछ नहीं कह सके. हम फाइनल का इंतजार कर रहे थे. हम अच्छा परफॉर्म करना चाहते थे और दिखाना चाहते थे कि इंडिया क्या कर सकता है. हम वही कर रहे थे जो उन्होंने किया था. वे चुप थे और हम भी चुप थे. हमने इंडियन जर्सी पहनी हुई थी. हम इस पल का इंतजार कर रहे थे. हर कोई इमोशनल था’.
Yashvir Goud clarified why he was furious with Hamza after the match:
“We had lost the match on Diwali. Pakistan players used some taunting and abusive language after the match. We couldn’t say anything after losing that match. We were waiting for the final. We wanted .… pic.twitter.com/BYMoTaMFbr
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) November 15, 2026
इससे पहले पाकिस्तान ने लीग स्टेज में भारत को हराया था और उनके खिलाड़ियों ने इसी तरह का एग्रेसिब सेलिब्रेशन भारतीय खिलाड़ियों के साथ किया था. उस मैच में पाकिस्तान के लिए शतक लगाने वाले हमजा जहूर ने पर्ची दिखाई और भारतीय खिलाड़ियों की स्लैज करते हुए जश्न मनाया था.
फाइनल में भारत को मिला था 338 का टारगेट
इस मुकाबले की बात करें तो, एशिया कप अंडर 19 के फाइनल में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन बनाए थे. उस्मान खान ने शतक लगाया और वह 111 गेंद पर 107 रनों की शतकीय पारी खेलकर आउट हुए. उन्होंने पारी में 11 चौके और 3 छक्के लगाए. अब्दुल कादिर ने 80 रनों की धाकड़ पारी खेली. कादिर 54 गेंदों पर 80 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने पारी में 8 छक्के और 3 चौके लगाए. कप्तान युसुफ फरहान ने भी अर्धशतक लगाया. वह 60 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
इस लक्ष्य को भारत ने अंतिम बॉल पर हासिल कर लिया और मुकाबले को एक विकेट शेष रहते हुए जीत लिया. मोहित उल्वा ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई. मनल चौहान और 10वें नंबर पर मोहित उल्वा ने मिलकर 9वें विकेट के लिए 35 गेंद पर 57 रनों की साझेदारी बनाई और भारत को जीत दिलाने में सबसे बड़ा योगदान दिया. मनल 32 गेंद पर 47 रन बनाए. वहीं मोहित ने 26 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 49 रन नाबाद बनाए. टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी 101 गेंद पर 80 रन की पारी खेली. आर्यवीर सहवाग ने 61 गेंद पर 58 रन की पारी खेली.
ये भी पढ़ें : सीता राम, सीता राम… जपने वाले खिलाड़ी की अश्विन ने क्यों की तारीफ? वैभव सूर्यवंशी की तरह इसे भी बताया फ्यूचर स्टार
'पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने गालियां दीं…' इंडियन प्लेयर ने बताया एग्रेसिव सेलिब्रेशन का राज, कहा- 'हमने वही किया जो उन्होंने किया'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,