UP News: संतकबीरनगर में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष… घर में घुसकर ईंट-पत्थरों से किया हमला, आग लगाने की भी कोशिश – INA

UP Crime News: संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश और खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. यहां परसा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर पर चढ़कर हमला करने, मुख्य दरवाजा तोड़कर घर में घुसने और पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है. घटना में महिलाओं और बच्चों समेत परिवार के कई सदस्य घायल हुए हैं.
जानकारी के अनुसार, परसा गांव के मुजीबुल्लाह का गांव के ही मो. यूसुफ उर्फ मुन्ना और उनके परिवार के सदस्यों से पुरानी रंजिश और खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था. पीड़ित मुजीबुल्लाह का आरोप है कि सबसे पहले मस्जिद में नमाज पढ़ने गए उनके बेटे वसिउल्लाह के साथ मारपीट की गई. इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग कथित तौर पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंच गए.
घर के अंदर घुसकर ईंट-पत्थरों से हमला
आरोप है कि हमलावरों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुसकर ईंट-पत्थरों से हमला किया. इतना ही नहीं, मोटरसाइकिल की टंकी से पेट्रोल निकालकर घर में आग लगाने का प्रयास भी किया गया. पीड़ित पक्ष के मुताबिक, हमले के दौरान मोटरसाइकिल, बिजली मीटर और बरामदे में लगे पंखे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. विरोध करने पर महिलाओं और बच्चों सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई.
इस घटना में तीन लोगों को गंभीर चोटें आने की बात कही जा रही है. वहीं, घटना के दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोगों के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है. सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस पहुंची. पीड़ित का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए. पीड़ित मुजीबुल्लाह ने धनघटा थाने में नामजद तहरीर दी है.
पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार
पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग की है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और जांच के नतीजों का इंतजार है. अब देखना होगा कि घर में घुसकर मारपीट और आग लगाने के प्रयास जैसे गंभीर आरोपों पर धनघटा पुलिस क्या कार्रवाई करती है?
ये भी पढ़ें: UP: वृंदावन के होटल में रायपुर की युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में युवक पर लगाए आरोप
संतकबीरनगर में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष… घर में घुसकर ईंट-पत्थरों से किया हमला, आग लगाने की भी कोशिश
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,