एनवीडिया के CEO पद पर लौट सकते हैं जेन्सन हुआंग:इलॉन मस्क समेत कई दिग्गज समर्थन में उतरे, कंपनी के बोर्ड पर बना रहे दबाव- INA NEWS

दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनी एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सन हुआंग कंपनी की कमान फिर संभाल सकते हैं। टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO इलॉन मस्क समेत सिलिकॉन वैली के कई बड़े कारोबारी उनकी वापसी के समर्थन में उतर आए हैं। फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, हुआंग ने भी अपने करीबियों से इस बारे में चर्चा की है। समर्थक चाहते हैं कि उन्हें दोबारा कंपनी की जिम्मेदारी दी जाए। पिछले हफ्ते जेन्सन हुआंग के 3 महिलाओं से अफेयर होने की खबरें आई थीं। जेन्सन ने चीन की एलिस हुआंग से अफेयर की बात कबूली और 12 नवंबर को CEO पद इस्तीफा दे दिया। बाद में उनके एनवीडिया की दो महिला कर्मचारियों से अफेयर की खबरें भी आईं। अमेरिकी एजेंसियों को शक है कि एलिस चीनी जासूस हैं। मस्क समेत कई दिग्गजों ने वापसी की मुहिम शुरू की इलॉन मस्क और एपिक गेम्स के CEO टिम स्वीनी भी जेन्सन हुआंग को वापस लाने के समर्थन में हैं। दोनों ने हुआंग को फिर से CEO बनाने की मांग का समर्थन किया है। कंपनी के कई कर्मचारी भी उनकी वापसी चाहते हैं। एनवीडिया में निवेश करने वाली दो कंपनियों ने भी बोर्ड को चिट्ठी लिखी है। इनके प्रमुख ब्रैड गेर्स्टनर और गेविन बेकर का कहना है कि हुआंग ने कंपनी को काफी आगे बढ़ाया है। इसलिए बोर्ड को उन्हें वापस लाने के बारे में सोचना चाहिए। फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, हुआंग के समर्थक बड़े कारोबारियों का एक समूह बना रहे हैं। यह समूह कंपनी के बोर्ड और व्हाइट हाउस से उनकी वापसी के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश करेगा। तीन महिलाओं से संबंधों के आरोप लगे थे हुआंग को लेकर पहला विवाद सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की पूर्व अधिकारी एलिस हुआंग से जुड़ा है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की कई बार मुलाकात हुई थी। एलिस पर चीन की खुफिया एजेंसी के लिए काम करने का भी आरोप है। दूसरा मामला एनवीडिया की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल से जुड़ा है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि दोनों के बीच संबंध थे। किम्बर्ली सीधे हुआंग को रिपोर्ट करती थीं। इसके अलावा रॉयटर्स ने दो लोगों के हवाले से एक तीसरी महिला के साथ भी हुआंग के संबंधों का दावा किया था। वह एनवीडिया की कर्मचारी बताई गई हैं। हालांकि, रिपोर्ट में उनकी पहचान नहीं बताई गई। हुआंग ने पत्नी से माफी मांगी थी एलिस के साथ संबंधों की खबर सामने आने के बाद हुआंग ने कंपनी के कर्मचारियों को एक संदेश भेजा था। इसमें उन्होंने माना था कि वे अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहे। उन्होंने लिखा था, ‘मेरे इस कदम से मेरी पत्नी और बच्चों को गहरा दुख पहुंचा है। मुझे इसका पछतावा है। मेरी जिम्मेदारी आप सभी का भरोसा बनाए रखने की थी, लेकिन मैं इसमें नाकाम रहा।’ इसके बाद 12 नवंबर को उन्होंने CEO पद छोड़ दिया। हालांकि, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि उन्होंने खुद इस्तीफा नहीं दिया था, बल्कि कंपनी के बोर्ड ने उन्हें पद से हटाने का फैसला किया था। चीनी जासूस से संबंधों की भी जांच एलिस हुआंग पर चीन की खुफिया एजेंसी से जुड़े होने के आरोपों के बाद अमेरिकी जांच एजेंसियां भी मामले की पड़ताल कर रही हैं। जांच में यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि क्या एलिस ने एनवीडिया के एडवांस AI चिप चीन पहुंचाए थे या हुआंग से कंपनी की कोई गोपनीय जानकारी हासिल की थी। अमेरिकी न्याय विभाग भी एलिस से जुड़े मामलों की जांच कर रहा है। अमेरिकी संसद ने 18 नवंबर को एलिस को बंद कमरे में होने वाली बैठक में जानकारी देने के लिए बुलाया है। वहीं, एनवीडिया का बोर्ड भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहा है। अमेरिकी वित्त मंत्री ने भी उठाए सवाल अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने रविवार को एनवीडिया के नेतृत्व में बड़े बदलाव की मांग की। उन्होंने कंपनी से यह भी पूछा कि क्या उसने फर्जी कंपनियों के जरिए अमेरिकी निर्यात नियमों से बचकर चीन को अपने ताकतवर AI चिप बेचे थे। बेसेंट का कहना है कि कंपनी को साफ करना चाहिए कि उसने अमेरिका के निर्यात नियमों का पालन किया या नहीं। उनके मुताबिक, यह मामला हुआंग के निजी विवाद से भी ज्यादा गंभीर है। फिलहाल अंतरिम CEO संभाल रही हैं कंपनी हुआंग के पद छोड़ने के बाद कंपनी की CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO बनाया गया है। वे मैनेजमेंट टीम के साथ कंपनी का कामकाज संभाल रही हैं। इस बीच एनवीडिया के बोर्ड ने नए CEO की तलाश में चिप कंपनी आर्म के प्रमुख रेने हास से भी संपर्क किया है। हालांकि, बोर्ड ने कहा है कि नए CEO को चुनने की कोई औपचारिक प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। हुआंग के पास कंपनी की इतनी हिस्सेदारी नहीं है कि वे बोर्ड के फैसले को खुद बदल सकें। ऐसे में उनकी वापसी का फैसला बोर्ड को ही करना होगा। एनवीडिया और जेन्सेन हुआंग के प्रतिनिधियों ने इस पूरे मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |