UP News: कांग्रेस को सपा कितनी देगी सीटें? अखिलेश यादव ने बताया सीट शेयरिंग का फॉर्मूला – INA

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. सभी राजनीतिक दल रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं. उम्मीदवारों से लेकर सीट शेयरिंग तक पर मंथन किया जा रहा है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच भी सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है. इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि जो पार्टी जीतने की स्थिति में होगी, उसे ही वह सीट दी जाएगी.
रविवार को मैनपुरी में पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा ‘कांग्रेस पार्टी के साथ हमारी बातचीत आगे बढ़ेगी. हम हर पहलू पर विस्तार से चर्चा करेंगे. मैं फिर दोहराता हूं कि हम दोनों मिलकर तय करेंगे कि कौन सी पार्टी जीत सकती है. जो भी पार्टी जीतने की स्थिति में होगी, उसे वह सीट मिलेगी’.
‘उम्मीदवारों के चयन का काम जल्द पूरा होगा’
इससे पहले सपा प्रमुख ने कहा कि सीट-बंटवारे, चुनाव की तैयारियों और उम्मीदवारों के चयन का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा, क्योंकि चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. अखिलेश यादव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी रणनीति पर चर्चा चल रही है.
#WATCH | Mainpuri, Uttar Pradesh: On seat-sharing for the upcoming UP elections, SP chief Akhilesh Yadav says, “Our discussions with the Congress party will proceed. We will discuss things in detail. I reiterate that both of us together will consider which party will win; whichever party is in a winning position will get that seat.” (15.11.2026)
— ANI (@ANI) November 16, 2026
कांग्रेस ने सपा को सौंपी लिस्ट
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने पहले कहा था कि पार्टी ने उन निर्वाचन क्षेत्रों की सूची समाजवादी पार्टी को सौंप दी है, जिन पर वह चुनाव लड़ना चाहती है. उन्होंने बताया कि सीट-बंटवारे पर बातचीत जल्द शुरू होगी. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पार्टियों का साझा लक्ष्य राज्य में बीजेपी को हराना है.
चुनाव को लेकर दोनों दलों में बातचीत जारी
कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने भी बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और निर्वाचन क्षेत्र प्रभारियों के बीच चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हो रही है. इसमें किन सीटों पर चुनाव लड़ना है, किन नीतियों को प्रमुखता देनी है और सत्ताधारी बीजेपी सरकार के खिलाफ किन मुद्दों को उठाना है, इन सभी विषयों पर बातचीत की जा रही है.
अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला
इस बीच, रविवार को आगरा में ‘पीडीए दलित महासम्मेलन’ को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां दलित और पिछड़े समुदायों के अधिकारों और अवसरों को नुकसान पहुंचा रही हैं. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान में ‘डी’ (D) का मतलब अब ‘दमदार दलित’ है. उन्होंने ऐसा इस सम्मेलन में दलित समुदाय की भागीदारी और समर्थन को देखते हुए कहा.
अखिलेश यादव ने कहा, ‘संविधान तब बचेगा जब वोट बचेगा. जब संविधान बचेगा, तभी सम्मान बचेगा, और बीजेपी लगातार संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है’.
पेपर लीक और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में परीक्षा के पेपर लीक होने और सरकारी स्कूलों के बंद होने से पिछड़े समुदायों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्र प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने कहा, ’20 से ज्यादा परीक्षा के पेपर लीक हो चुके हैं और इसके लिए जिम्मेदार लोग खुद सरकार के भीतर ही हैं. सरकार पिछड़े समुदायों को शिक्षा पाने से भी रोक रही है. उत्तर प्रदेश में 26 हजार प्राथमिक स्कूल बंद कर दिए गए हैं’.
इसके साथ ही अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी सरकार को घेरा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के विभिन्न विभागों में उनके 10 साल के शासनकाल के दौरान डबल भ्रष्टाचार और डबल लूट हुई है.
कांग्रेस को सपा कितनी देगी सीटें? अखिलेश यादव ने बताया सीट शेयरिंग का फॉर्मूला
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,