Sport : अर्शदीप से लेकर गुरनूर तक… इरफान पठान ने किया सभी फास्ट बॉलर्स को रेट, जानिए सिराज को क्यों दिए सबसे कम नंबर #INA

IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच बीते रविवार यानी 15 नवंबर को पांच मैचों की वनडे सीरीज खत्म हुई. इस सीरीज में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और 3-1 से सीरीज आपने नाम कर ली. भारत की ओर से इस वनडे सीरीज में कई तेज गेंदबाज खेले और सभी ने शानदार प्रदर्शन किया. इन गेंदबाजों को उनके प्रदर्शन के आधार पर इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज इरफान पठान ने रेट किया है. उन्होंने अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, अंशुल कंबोज और यश ठाकुर को उनके प्रदर्शन के आधार पर रेटिंग दी है. इरफान ने किस गेंदबाजों को कितने अंक दिए हैं, आइए इसके बारे में जानते हैं. 

इरफान पठान ने भारतीय पेसर्स को किया रेट

दरअसल, ईएसपीएन क्रिकइंफो ने इरफान पठान का एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने भारत के सभी गेंदबाजों को 10 में से 10 अंक के लिए रेट किया है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने सबसे ज्यादा रेटिंग प्वाइंट्स गुरनूर बराड़ को दिए हैं. उन्होंने गुरनूर को 9.5 रेटिंग किया है. वहीं अर्शदीप सिंह को 8.5 अंक दिए हैं. वहीं मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज और यश ठाकुर को 7-7 अंक दिए हैं. वहीं आकिब नबी को 7.5 अक देकर रेट किया है.

न्यूजीलैंड सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट भारत के गुरनूर बराड़ ने हासिल किए थे. वो आखिरी मैच नहीं खेले थे. वहीं दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप सिंह थे. भारत के किस गेंदबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा प्रदर्शन किया, आइए उस पर एक नजर डालते हैं. 

भारतीय तेज गेंदबाज का न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में प्रदर्शन 

गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 पारियों में कुल 9 विकेट हासिल किए हैं. गुरनूर बराड़ ने कुल 176 गेंदें फेंकीं और 143 रन खर्च किए. उनका गेंदबाजी औसत 15.88 और इकॉनमी रेट 4.87 का रहा है. गुरनूर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 30 रन देकर 4 विकेट लेना रहा था. 

अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 पारियों के दौरान 222 गेंदें फेंकते हुए 171 रन खर्च किए. भारत के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कुल 8 विकेट हासिल किए.  इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 21.37 और इकॉनमी रेट 4.62 का रहा है. अर्शदीप का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 70 रन देकर 4 विकेट लेना रहा था.

आकिब नबी ने इस सीरीज में खेले गए 5 मैचों में 4 पारियों के दौरान 186 गेंदें फेंकते हुए 160 रन खर्च किए और कुल 5 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 32.00 और इकॉनमी रेट 5.16 का रहा है. नबी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 31 रन देकर 2 विकेट लेना रहा था. 

अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों में 2 पारियों के दौरान गेंदबाजी की. कंबोज ने कुल 108 गेंदें फेंकीं और सिर्फ 47 रन खर्च करते हुए 4 विकेट हासिल किए. इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 11.75 का रहा, वहीं उनका इकॉनमी रेट 2.61 और गेंदबाजी स्ट्राइक रेट 27.00 का रहा था.

सिराज और यश ने खेला 1-1 मैच

मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया के लिए सिर्फ एक मैच खेलने को मिला. उन्होंने 1 मैच की 1 पारी में 60 बॉल में 50 रन खर्च किए और 2 विकेट अपने नाम किए. उनका इकॉनमी 5.00 का रहा था. वहीं पांचवें वनडे मैच में यश ठाकुर ने भी भारत के लिए डेब्यू किया. यश ने 1 मैच की 1 पारी में 60 बॉल में 38 रन देकर 1 विकेट हिसाल किया. 

ये भी पढ़ें : कितनी तारीख को रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे अपना अगला मैच, जानिए किस टीम के साथ कहां होगा मुकाबला

अर्शदीप से लेकर गुरनूर तक… इरफान पठान ने किया सभी फास्ट बॉलर्स को रेट, जानिए सिराज को क्यों दिए सबसे कम नंबर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button