खबर शहर , यूपी: राम के नाम पर घमंड करने वालों को अयोध्या ने जवाब दिया, दलित सम्मेलन में सपा सांसद ने घेरी भाजपा – INA

आगरा के जीआईसी मैदान में रविवार को आयोजित दलित सम्मेलन में अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अयोध्या लोकसभा चुनाव परिणाम का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग यह घमंड करते थे कि वे राम को लाए हैं, सामान्य सीट पर सपा की जीत ने उनका भ्रम तोड़ दिया। कहा कि भगवान राम अखिलेश यादव और अवधेश प्रसाद को लाए हैं।