Tach – Samsung Galaxy M17 समेत ये 3 फोन हुए महंगे, जानें अब कितनी हो गई नई कीमत

सैमसंग ने भारत में अपने Galaxy M और Galaxy F सीरीज के कुछ स्मार्टफोन महंगे कर दिए हैं. एक टिप्स्टर के मुताबिक, इस प्राइस हाइक का असर Galaxy M17, Galaxy M17e और Galaxy F70e पर पड़ा है. इन तीनों फोन के 4GB और 6GB RAM वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा Galaxy M17 के 8GB RAM मॉडल की कीमत भी बढ़ाई गई है. नई कीमतें सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर दिखाई देने लगी हैं.
सैमसंग Galaxy M17 की नई कीमत
टिप्स्टर Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) ने X पर पोस्ट कर इन स्मार्टफोन की नई कीमतों की जानकारी दी है. उनके मुताबिक, Galaxy M17 के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 21,999 रुपये हो गई है. पहले यह 19,999 रुपये में उपलब्ध था.
वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 22,999 रुपये से बढ़कर 24,999 रुपये हो गई है. इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए अब 27,999 रुपये खर्च करने होंगे, जबकि इसकी पुरानी कीमत 25,999 रुपये थी.
Galaxy M17 को भारत में अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया गया था. उस समय इसके 4GB RAM वेरिएंट की शुरुआती कीमत 12,499 रुपये थी. वहीं, 6GB और 8GB RAM मॉडल क्रमशः 13,999 रुपये और 15,499 रुपये में लॉन्च हुए थे.
Galaxy M17e और Galaxy F70e भी हुए महंगे
टिप्स्टर के मुताबिक, सैमसंग Galaxy M17e और Galaxy F70e की कीमतों में भी 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इन दोनों फोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 20,499 रुपये हो गई है. पहले इन्हें 18,499 रुपये में खरीदा जा सकता था. वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 21,499 रुपये से बढ़कर 23,499 रुपये हो गई है.
आगे भी बढ़ सकती हैं स्मार्टफोन की कीमतें
टिप्स्टर ने यह भी हिंट दिया है कि आने वाले दिनों में कुछ और स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. उन्होंने 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले एक वेरिएंट का भी जिक्र किया है, जिसे 25,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किए जाने की बात कही गई है. हालांकि, यह किस स्मार्टफोन का मॉडल होगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है.
सैमसंग ने फिलहाल इन कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. हालांकि, नई कीमतें कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर अपडेट हो चुकी हैं.
Source link