डॉ. नवजोत दहिया बने PPCC के डॉक्टर्स सेल के चेयरमैन:प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने सौंपी जिम्मेदारी- INA NEWS

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की कवायद के तहत डॉ. नवजोत दहिया को पार्टी के डॉक्टर्स सेल का चेयरमैन नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह नियुक्ति पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह द्वारा की गई है। उन्होंने डॉ. दहिया को यह अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए मेडिकल और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों को पार्टी संगठन के साथ जोड़ने का कार्यभार दिया है। इस नियुक्ति के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस के डॉक्टर्स सेल की गतिविधियों में तेजी आएगी। डॉ. दहिया अपनी नई भूमिका के तहत डॉक्टर समुदाय की समस्याओं और राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों को पार्टी के मंच के माध्यम से प्रमुखता से उठाने का काम करेंगे। अपनी नियुक्ति पर डॉ. नवजोत दहिया ने कांग्रेस हाईकमान और प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |