Sport : 58 सालों में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में खेली हैं 10 टेस्ट सीरीज, जीत से ज्यादा में मिली है हार, टेंशन बढ़ाने वाले हैं रिकॉर्ड #INA

IND VS NZ: टी-20 आई और वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. दोनों टीमें गुरुवार से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. न्यूजीलैंड की टीम खेल के इस पांच-दिवसीय फॉर्मेट में भारत के खिलाफ अपना हालिया दबदबा बनाए रखने की कोशिश करेगी. टीम इंडिया ने अब तक न्यूजीलैंड दौरे पर 10 टेस्ट सीरीज खेली हैं, जिसमें उसके रिकॉर्ड वाकई काफी निराशाजनक हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं…

न्यूजीलैंड से जीतना भारत के लिए नहीं होगा आसान

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ खेले गए अपने पिछले तीनों टेस्ट मैच जीते हैं (होम और अवे). टॉम लाथम की कप्तानी में और कीवी टीम इस जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाना चाहेगी. इस घरेलू सीरीज के लिए कीवी टीम ने फुल स्ट्रेंथ वाली मजबूत टीम चुनी है. वहीं, भारत की 16 सदस्यीय टीम में शामिल खिलाड़ियों में से केवल तीन ने ही पहले न्यूजीलैंड में कोई टेस्ट मैच खेला है.

हालांकि, अच्छी बात ये है कि  शुभमन गिल और गुरनूर बराड़ को छोड़कर, भारत के ज्यादातर टेस्ट स्टार खिलाड़ी हाल ही में न्यूजीलैंड A के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज में ‘इंडिया A’ की ओर से खेले थे. इससे उन्हें वहां के हालात को समझने में मदद मिली, और वे अपने इस अनुभव का फायदा आने वाले दो मैचों में उठाना चाहेंगे.

हेड टू हेड रिकॉर्ड है ऐसा

भारत ने पहली बार 1968 में न्यूजीलैंड का दौरा किया था. तब से अब तक पिछले 58 सालों में भारत ने न्यूजीलैंड में अब तक 25 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से वह केवल 5 में ही जीत हासिल कर पाया है. इनमें से 3 जीत तो 1968 में हुए उनके पहले दौरे पर ही मिल गई थीं. वहीं, फिर भारत ने न्यूजीलैंड में कीवी टीम का 9 बार सामना किया है, जिसमें उसे केवल 1 जीत मिली है, जबकि 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. बाकी 3 मैच ड्रॉ रहे हैं.

10 में से भारत जीत पाया है सिर्फ 2 सीरीज

1968 की शुरुआत में पहली बार न्यूजीलैंड का दौरा करने के बाद से भारत ने अब तक वहां कुल 10 टेस्ट सीरीज खेली हैं, जिनमें से टीम इंडिया सिर्फ 2 सीरीज ही जीत सकी है. न्यूजीलैंड के अपने पहले ही टेस्ट दौरे पर, मंसूर अली खान पटौदी की कप्तानी में भारत ने 4 मैचों की सीरीज 3-1 से जीती थी.

इसके बाद, अगली सीरीज जीतने के लिए भारत को 41 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा, जो 2009 में एमएस धोनी की कप्तानी में हासिल हुआ. इस बीच, न्यूजीलैंड में 4 टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुईं, जबकि 6 में भारत को हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया को न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीते 17 साल हो चुके हैं. अब देखने वाली बात होगी कि शुभमन गिल एंड कंपनी भारत के 17 साल के सूखे को खत्म कर पाएगी या नहीं.

रिकॉर्ड

सबसे बड़ा स्कोर: 152.4 ओवरों में 520/10

सबसे छोटा स्कोर: 26.3 ओवरों (प्रति ओवर 8 गेंदें) में 81/10

सबसे बड़ी जीत (रनों के अंतर से): 272 रनों से जीत

सबसे बड़ी जीत (विकेटों के अंतर से): 10 विकेट से जीत

ये भी पढ़ें: IND VS NZ Test: टाइमिंग चेंज! भारतीय फैंस को देखना है पहला टेस्ट मैच, तो खराब करनी पड़ेगी अपनी रातों की नींद, नोट कर लें सही टाइम

58 सालों में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में खेली हैं 10 टेस्ट सीरीज, जीत से ज्यादा में मिली है हार, टेंशन बढ़ाने वाले हैं रिकॉर्ड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button