UP News: इश्क में कमजोर पड़ी रिश्तों की डोर… भाई से ही शादी की जिद पर अड़ी बहन, बदायूं के थाने में हाई वोल्टेज ड्रॉमा – INA

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक हैरान करने वाली प्रेम कहानी सामने आई है. यहां एक लड़की को ममेरे भाई से प्यार हो गया. प्यार ऐसा कि दोनों शादी की जिद पर अड़ गए. चूंकि दोनों के बीच पहले से ही रिश्ता ऐसा था कि दोनों के परिवार वाले उनकी जिद मानने को तैयार नहीं हुए. फिर क्या था, भाई-बहन के प्यार का यह मामला घर की चारदीवारी से निकलकर थाने तक पहुंच गया.
पहले परिवार वालों ने समझाया, फिर थाने में पुलिस ने खूब समझाने की कोशिश की. फिर भी लड़की तो अपनी जिद को पकड़कर बैठी रही. उसने साफ कह दिया कि शादी तो वह ‘भैया’ से ही करेगी. थाने के अंदर घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला. आखिर में लड़के के परिवार वालों ने सोचने के लिए पांच दिन की मोहलत मांग कर जैसे तैसे मामले को शांत कराया.
बिसौली क्षेत्र का है मामला
जानकारी के मुताबिक यह मामला बदायूं में बिसौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है. लड़का और लड़की दोनों के परिजनों ने बताया कि रिश्तेदारी होने की वजह से दोनों का एक दूसरे के घर खूब आना जाना था. दोनों अक्सर एक दूसरे से बात करते थे. चूंकि इनके बीच रिश्ता भाई-बहन का था, इसलिए न तो किसी ने शक किया और ना ही किसी ने इन्हें रोकने की कोशिश की. वक्त गुजरने के साथ यह भाई-बहन का रिश्ता कब प्रेम संबंध में बदल गया, खुद इन्हें भी खबर नहीं लगी.
दोनों ने खाई जीवन भर साथ निभाने की कसमें
लड़का और लड़की दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी मान लिया और जीवन भर साथ निभाने की कसमें भी खा ली. यह खबर जब इनके घर वालों को लगी तो बवाल हो गया. दोनों परिवारों ने इन्हें समझाने की खूब कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो लड़की पक्ष शादी के लिए राजी हो गया. फिर भी लड़के वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. फिर क्या था, सहमति नहीं बनी और लड़की ने थाने में शिकायत दे दी.
लड़की बोली- सब कुछ तो हो गया
लड़की की शिकायत पर पुलिस आई. दोनों पक्षों को लेकर थाने गई. दोनों पक्षों से खूब बातचीत हुई, लेकिन लड़की ने साफ कह दिया कि शारीरिक संबंध भी बने हैं, ऐसे में अब तो पीछे हटने का सवाल ही नहीं है. वह उसे अपना पति मान चुकी है और सात जन्म साथ निभाने की कसमें भी खाई हैं. कम से कम इस जन्म में तो कोई बदलाव नहीं हो सकता. हालात को देखते हुए लड़के के परिवार वालों ने सोचने के लिए 5 दिन का समय मांग लिया है.
इश्क में कमजोर पड़ी रिश्तों की डोर… भाई से ही शादी की जिद पर अड़ी बहन, बदायूं के थाने में हाई वोल्टेज ड्रॉमा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,